Get App

तिमाही नतीजों के बाद ये 6 शेयर बने रॉकेट, लगा 20% तक का अपर सर्किट

दलाल स्ट्रीट पर इन दिनों तिमाही नतीजों का सीजन चल रहा है। हर रोज कई कंपनियां अपने जून तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी कर रहे हैं। इन नतीजों के आधार पर इन कंपनियों के शेयरों में भारी उठापटक देखने को मिल रही है। यहां पर 6 ऐसी ही कंपनियों की लिस्ट है, जिनके तिमाही नतीजों के बाद इनके शेयरों में जमकर खरीदारी देखने को मिली

Vikrant singhअपडेटेड Aug 13, 2025 पर 7:37 PM
तिमाही नतीजों के बाद ये 6 शेयर बने रॉकेट, लगा 20% तक का अपर सर्किट
भारत डायनेमिक्स (Bharat Dynamics) के शेयरों में 7 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली

दलाल स्ट्रीट पर इन दिनों तिमाही नतीजों का सीजन चल रहा है। हर रोज कई कंपनियां अपने जून तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी कर रहे हैं। इन नतीजों के आधार पर इन कंपनियों के शेयरों में भारी उठापटक देखने को मिल रही है। यहां पर 6 ऐसी ही कंपनियों की लिस्ट है, जिनके तिमाही नतीजों के बाद इनके शेयरों में जमकर खरीदारी देखने को मिली। इसके चलते इनमें से कुछ शेयरों में अपर सर्किट भी लगते हुए देखा गया।

1. प्रीमियर एक्सप्लोसिव (Premier Explosives)

तिमाही नतीजों के ऐलान के बाद इस डिफेंस कंपनी के शेयरों में बुधवार को 15 फीसदी की शानदार तेदी देखने को मिली। कारोबार के दौरान एक समय यह शेयर 20 फीसदी तक उछल गया था। जून तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 110 फीसदी बढ़कर 15 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 7 करोड़ रुपये रहा था। वहीं इसका रेवेन्यू 72 फीसदी बढ़कर 142 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाबी में 83 करोड़ रुपये रहा था।

2. एनएमडीसी स्टील (NMDC Steel)

कंपनी के शेयरों में बुधवार को 20 फीसदी का अपर सर्किट लगा और इसका भाव 43.02 रुपये पर भाव पर पहुंच। यह तेजी इस खबर के बाद कंपनी अब घाटे से मुनाफे में आ गई। जून तिमाही में कंपनी ने 26 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा दर्ज किया, जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी 547 करोड़ रुपये के शुद्ध घाटे में रही थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें