Swastika Investmart के संतोष मीना का कहना है कि इस स्कीम के कहत 22 ऑटो कम्पोनेंट कवर होते हैं। फ्लेक्स फ्यूल किट, हाइड्रोजन फ्यूल सेल, हाइब्रिड एनर्जी स्टोरेज सिस्टम और चार्जिंग पोर्ट, ड्राइव ट्रेन, इलेक्ट्रिक वैक्यूम पंप और इलेक्ट्रिक कम्प्रेसर सहित इलेक्ट्रिक वाहनों के पुर्जों सहित कुल 22 कंपोनेंट्स को ऑटो कंपोनेंट्स PLI स्कीम का फायदा मिलेगा। इसके अलावा कंपोनेंट PLI स्कीम में सनरूफ और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल को भी जोड़ा गया है। पेट्रोल और डीजल इंजन कंपोनेंट्स, एग्जॉस्ट, आफ्टर ट्रीटमेंट और FIE सिस्टम और ECU, ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन असेंबली और इलेक्ट्रॉनिक पावर स्टीयरिंग सिस्टम भी स्कीम का हिस्सा हैं। हालांकि इस स्कीम का फायदा अब केवल इलेक्ट्रिक और हाइड्रोजन फ्यूल से चलने वाली गाड़ियों को मिलेगा, जबकि पेट्रोल, डीजल और CNG व्हीकल मेकर्स इस स्कीम के तहत कवर नहीं होंगे। इसका फोकस एडवांस्ड ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी पर होगा।