Get App

ये 5 बातें तय करेंगी कि अगले हफ्ते शेयर बाजार चढ़ेगा या गिरेगा

अगले हफ्ते कई बड़ी कंपनियों के नतीजे आने वाले हैं। इनमें आईओसी, डीएलएफ, ल्यूपिन शामिल हैं। इनका सीधा असर स्टॉक मार्केट पर पड़ेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड May 14, 2022 पर 7:05 PM
ये 5 बातें तय करेंगी कि अगले हफ्ते शेयर बाजार चढ़ेगा या गिरेगा
डॉलर इंडेक्स 104 के लेवल पर पहुंच गया है। यह पिछले 50 साल में इस स्तर पर नहीं पहुंचा था। इसका असर इंडिया सहित उभरते बाजारों पर पड़ रहा है।

स्टॉक मार्केट (Stock Markets) पर मंदड़ियों (Bears) ने अपनी गिरफ्त बढ़ा दी है। निफ्टी (Nifty) 16,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे आ गया है। हफ्ते के दौरान निफ्टी में करीब 4 फीसदी गिरावट आई। प्रमुख सूचकांकों के साथ ही अलग-अलग सेक्टर के सूचकांकों पर भी दबाव दिख रहा है।

मौजूदा हालात में मार्केट एक्सपर्ट इनवेस्टर्स को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। उनका कहना है कि इनवेस्टर्स को एक बार में पूरे पैसे का इनवेस्टमेंट करने से बचना चाहिए। इसकी वजह यह है कि मार्केट की दिशा होगी, इस बारे में पक्के तौर पर कुछ कहना मुश्किल है।

यह भी पढ़ें : मार्केट में गिरावट से निराश इनवेस्टर्स को शंकर शर्मा ने बताया 80-20 का फॉर्मूला

ब्रोकरेज फर्म IIFL में रिसर्च के वाइस प्रेसिडेंट अनुज गुप्ता ने कहा कि मार्केट दबाव में है। बीता हफ्ता पिछले साल में सबसे कमजोर हफ्ता रहा। दुनिया की प्रमुख छह करेंसी के बास्केट के मुकाबले डॉलर इंडेक्स लगातार चढ़ रहा है। यह 104 के स्तर पर पहुंच गया है। यह इंडिया सहित उभरते बाजारों के लिए अच्छा नहीं है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें