इन शेयरों ने 2 साल में इनवेस्टर्स के पैसे 9 गुना तक किए, जानिए आगे कितना दे सकते हैं रिटर्न

इन कंपनियों के शेयरों में म्यूचुअल फंड्स की स्कीमों ने भी खूब निवेश किया है। म्यूचुअल फंड की स्कीमें उन कंपनियों के शेयरों में पैसे लगाती हैं, जिनके अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होती है

अपडेटेड Jun 03, 2022 पर 3:10 PM
Tata Elxsi ने दो साल में 949 फीसदी रिटर्न दिया है। इसका मतलब है कि अगर आपने इस शेयर में दो साल पहले 1 लाख रुपये लगाए होते तो आपके पैसे 9.49 लाख रुपये हो गए होते।

हम आपको कुछ ऐसे शेयरों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने सिर्फ दो साल में इनवेस्टर्स के पैसे कई गुना कर दिए हैं। म्यूचुअल फंडों ने भी इन कंपनियों को शेयरों में खूब पैसे लगाए हैं। उनका यह भी कहना है कि ये शेयर आगे भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। इनमें टाटा एलेक्सी, गुजरात फ्लूरोकेमिकल्स, पर्सिस्टेंट सिस्टम्स, एपीएल अपोलो ट्यूब्स, लिंडे इंडिया और लॉरस लैब्स शामिल हैं।

Tata Elxsi ने दो साल में 949 फीसदी रिटर्न दिया है। इसका मतलब है कि अगर आपने इस शेयर में दो साल पहले 1 लाख रुपये लगाए होते तो आपके पैसे 9.49 लाख रुपये हो गए होते। यह कंपनी म्यूचुअल फंडों का भी पसंदीदा शेयर रहा है। इनमें म्यूचुअल फंडों की 17 स्कीमों ने इनवेस्ट किया है। इनमें एक्सिस ग्रोथ अपॉर्चुनिटी, टाटा एथिकल, एक्सिस स्पेशल सिचुएशंस शामिल हैं। शुक्रवार को इस शेयर का प्राइस दोपहर में 1.89 फीसदी की कमजोरी के साथ 8,471 रुपये था।

यह भी पढ़ें : RIL के शेयर 2 दिनों में 7% के उछाल के साथ रिकॉर्ड हाई के करीब, एक्सपर्ट्स से जानिए क्या करनी चाहिए खरीद


Gujarat Fluorochemicals ने दो साल में 790 फीसदी रिटर्न दिया है। इसका मतलब है कि अगर आपने दो साल पहले इस शेयर में एक लाख रुपये लगाए होते तो आपका पैसा बढ़कर 7.9 लाख रुपये हो गया होता। इस शेयर में म्यूचुअल फंड की 21 स्कीमों ने पैसा लगाए हैं। इनमें आदित्य बिड़ला एसएल मिडकैप, एचडीएफसी स्मॉल कैप और आईटीआई मिडकैप शामिल हैं। इस शेयर का प्राइस शुक्रवार को दोपहर में 3.81 फीसदी गिरकर 2,793 रुपये था।

Peristent Systems के शेयर ने दो साल में इनवेस्टर्स के पैसे पांच गुना कर दिए हैं। इसने इस दौरान 549 फीसदी रिटर्न दिया है। अगर आपने दो साल पहले इस शेयर में एक लाख रुपये का निवेश किया होता तो आपके पैसे आज बढ़कर 5.49 लाख रुपये हो गए होते। इस शेयर में म्यूचुअल फंड की 92 स्कीमों ने निवेश किया है। इनमें कोटक पायोनियर, टाटा डिजिटल इंडिया और पीजीआईएम इंडिया मिडकैप अपॉर्चुनिटी शामिल हैं। शुक्रवार को दोपहर में इस शेयर का प्राइस 0.41 फीसदी चढ़कर 3,803 रुपये पर चल रहा था।

APL Apollo Tubes के शेयर ने दो साल में 534 फीसदी रिटर्न दिया है। इसका मतलब है कि अगर आपने दो साल पहले इस शेयर में 1 लाख रुपये निवेश किया होता तो आपके पैसे बढ़कर 5.34 लाक रुपये हो गए होते। इस शेयर में म्यूचुअल फंड की 40 स्कीमों ने निवेश किया है। इनमें बीओआई एएक्सए मिड एंड स्मॉल कैप इक्विटी डेट, एचएसबीसी स्मॉल कैप इक्विटी और एचएसबीसी इंफ्रा इक्विटी शामिल हैं। शुक्रवार दोपहर में इस शेयर का भाव 0.18 फीसदी की मजबूती के साथ 994 रुपये था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।