Get App

इस डिफेंस स्टॉक ने एक महीने में दिया 140 प्रतिशत का रिटर्न, एक्सपर्ट्स को और तेजी की उम्मीद

जेन टेक्नोलॉजी स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड एकमात्र ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है। इसकी ऑर्डर बुक बढ़ रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 16, 2021 पर 5:00 PM
इस डिफेंस स्टॉक ने एक महीने में दिया 140 प्रतिशत का रिटर्न, एक्सपर्ट्स को और तेजी की उम्मीद

केंद्र सरकार के ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों के लिए 120 करोड़ रुपये की PLI स्कीम घोषित करने के बाद Zen Technologies के स्टॉक के लिए संभावना बढ़ गई है। यह देश में स्टॉक मार्केट पर लिस्टेड एकमात्र ड्रोन बनाने वाली कंपनी है। इसके स्टॉक में पिछले एक महीने में लगभग 140 प्रतिशत की तेजी आई है।

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि कुछ प्रॉफिट बुकिंग के बाद यह स्टॉक 250 रुपये तक जा सकता है।

ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों के लिए PLI स्कीम पांच वर्षों के लिए है और इसका कंपनी को लंबी अवधि में फायदा मिलेगा। इस स्टॉक में पहले ही काफी तेजी आ चुकी है और इस वजह से इसमें प्रॉफिट बुकिंग की जा सकती है।

प्रॉफिट बुकिंग होने के बाद इसमें नई पोजिशन ली जा सकती है। हालांकि, पारस डिफेंस के पब्लिक ऑफर के बाद यह एकमात्र लिस्टेड ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग कंपनी नहीं रह जाएगी। पारस डिफेंस भी ड्रोन बनाती है।

कंपनी की फाइनेंशियल पोजिशन अच्छी है और इसकी ऑर्डर बुक पिछले दो महीनों में दोगुनी से अधिक हुई है। इसे पिछले महीने वायु सेना से 150 करोड़ रुपये से अधिक का ऑर्डर मिला था।

एक्सपर्ट्स ने कंपनी के स्टॉक को गिरावट पर खरीदने की सलाह दी है। इसमें लिक्विडिटी कम होने के कारण प्रॉफिट बुकिंग से इसमें आगामी ट्रेडिंग सेशंस में लोअर सर्किट लग सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें