लोढ़ा ग्रुप से संबंधित रियल इस्टेट कंपनी नेशनल स्टैंडर्ड के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। कंपनी के अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के नतीजों के ऐलान के बाद इस शेयर में सिर्फ चार दिनों में 70 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। 31 दिसंबर 2022 को खत्म हुई तीसरी तिमाही में कंपनी की प्रचालन आय (रेवेन्यू फ्रॉम ऑपरेशन) में सालाना आधार पर 221 गुने की बढ़त हुई है और ये 2.62 लाख से बढ़कर 5.8 करोड़ रुपए पर आ गई है। BSE पर लिस्ट इस स्टॉक में 17 जनवरी यानी आज के कारोबार में 10 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। कारोबार के अंत में आज ये शेयर 7537 रुपए के स्तर पर बंद हुआ है।
