सेंसेक्स और निफ्टी फिलहाल गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार करते नजर आये। एफएंडओ सेटअप की बात करें तो आज बाजार में जायडस लाइफ, वेदांता, एस्कॉर्ट्स कुबोटा, जुबिलेंट फूड, बायोकॉन के शेयर में शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिला। वहीं इंफो एज, कोफोर्ज, एबी फैशन एंड रिटेल, अरबिंदो फार्मा, सन फार्मा के स्टॉक्स में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली। इसके अलावा सन टीवी, कोल इंडिया, ओएनजीसी, पीवीआर आयोनॉक्स और अंबुजा सीमेंट में लॉन्ग बिल्डअप देखने को मिला। जबकि इंडिया सीमेंट्स, बंधन बैंक, एचपीसीएल, पीरामल एंटरप्राइजेज, इंडस टावर्स के शेयर में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। इस बीच आज Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-
Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज
आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 24300, 24400 और 24500 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 24200, 24100 और 24000 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 52000, 52200 और 52500 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 51800, 51700 और 51500 के स्तर पर नजर आये।
Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत के शानदार एफएंडओ कॉल्स
BEML Future : खरीदें - 4957 रुपये, टारगेट - 5300 रुपये, स्टॉपलॉस - 4800 रुपये
HPCL Future : खरीदें - 346 रुपये, टारगेट - 365/370 रुपये, स्टॉपलॉस - 337 रुपये
ITC Future : खरीदें - 457 रुपये, टारगेट - 470/475 रुपये, स्टॉपलॉस - 444 रुपये
आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने कहा कि उन्होंने Titan पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Titan की जुलाई की एक्सपायरी वाली 3240 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। प्रशांत सावंत ने कहा कि इसमें 56 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 85/105 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 34 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)