Titan Share Price: भारत की सबसे बड़ी ज्वेलरी रिटेलर टाइटन ( Titan) के शेयर शुक्रवार को BSE पर 2% बढ़कर 4,295 रुपये के अपने दिन के सबसे ऊंचे लेवल पर पहुंच गए। दरअसल, कंपनी की लेटेस्ट एनालिस्ट मीटिंग के बाद ब्रोकरेज ने स्टॉक पर अपना बुलिश रुख बनाए रखा। यहीं वजह है कि आज के उतार-चढ़ाव वाले बाजार में शेयर में तेजी देखने को मिल रही है। बता दें कि आज की बढ़त के साथ स्टॉक लगातार चौथे सेशन में ऊपर है।
