Today Nifty -Bank Nifty Position: आज ग्लोबल बाजार से संकेत मिल रहा है कि भारतीय बाजार की शुरुआत फ्लैट हो सकती हैं। गौरतलब है कि भारी उतार-चढ़ाव भरे कारोबारी सत्र में भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स आज 1 जनवरी को मामूली बढ़त के साथ सपाट बंद हुए हैं। बाजार में रिकॉर्ड तेजी के बाद मुनाफावसूली हुई जिसके चलते आज सेंसेक्स-निफ्टी ऊपरी स्तर से फिसल गए। सेंसेक्स 31.68 अंक या 0.04 फीसदी की हल्की बढ़त के साथ 72,271.94 पर और निफ्टी 10.50 अंक या 0.05 फीसदी बढ़कर 21,741.90 पर बंद हुआ।ऐसे में निफ्टी-बैंक निफ्टी पर क्या होनी चाहिए आपकी निवेश रणनीति आइए जानते है क्या है वीरेंद्र कुमार की राय।
निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 21789-21819 और बड़ा रेजिस्टेंस 21844-21888/21917 पर है। पहला बेस 21636-21577 का और बड़ा बेस 21534 -21458 पर है। कल पुलबैक ट्रेड ने काम किया, दिन के शिखर 21817 को छुआ है। FII निवेश में सुस्ती देखने को मिली जबकि इंडेक्स स्टॉक में शॉर्ट और कैश में बिकवाली की है। 21800-21900-22000 जोन पर मजबूत वीकली कॉल राइटर्स देखने को मिला। 21700-21600-21500 पर पुट राइटर्स साथ ही (10 DEMA) भी है। कंसोलिडेशन जोन में डे ट्रेड पर फोकस करें। जब तक 10 DEMA कायम हैं शॉर्ट नहीं करें। बेस-1 की तरफ 21636-21577 जोन में गिरावट पर खरीदारी करें। निचले स्तर पर खरीदारी करने वाले ट्रेडर्स 21789-21819 जोन में निकलें। 21534-21458 के नीचे लॉन्ग नहीं करें।
निफ्टी बैंक के लिए पहला रजिस्टेंस 48430-48533 और बड़ा रेजिस्टेंस 48651-47769/48830 पर है। पहला बेस 48057-47863का और बड़ा बेस 47717-47544/47327 पर है। कल बेस-1 की तरफ अच्छा बुलबैक ट्रेड, लेकिन टिक नहीं पाया। बैंक निफ्टी का 10DEMA अभी भी सुरक्षित है। 48400-48800 जोन पर कॉल राइटर्स जमें। 48000 पुट पर 22.98 lk OI है। निफ्टी बैंक का 10DEMA 47960 पर है। HDFC Bank का 1700 के नीचे होना निफ्टी बैंक के लिए कुछ चैलेंजिंग है। बेस-1 (48057-48863) के ऊपर गिरावट पर खरीदें। सभी लॉन्ग सौदों के लिए एक्जिट जोन 48430-48533 पर है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।