चार साल की सबसे बड़ी गिरावट के बाद आज उबरने की कोशिश में बाजार, एक्सपर्ट्स ने ऐसे में इन स्टॉक्स में लगाई बाजी

Glenmark Pharma के स्टॉक में प्रशांत सावंत ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जून की एक्सपायरी वाली 1160 के स्ट्राइक वाली कॉल 47 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 65/70 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 37 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Jun 05, 2024 पर 12:51 PM
Story continues below Advertisement
Zydus Wellness पर संजीव होता ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 1790 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    कल चार साल की सबसे बड़ी गिरावट के बाद बाजार उबरने की कोशिश में दिखाई दिया। सेंसेक्स करीब 1000 प्वाइंट ऊपर उछला। निफ्टी भी 22000 के ऊपर निकलने की कोशिश में दिखा। बैंक निफ्टी और मिडकैप में भी निचले स्तरों से रिकवरी दिखी। ऐसे में बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में प्रशांत सावंत ने ग्लेमार्क फार्मा पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि सच्चितानंद उत्तेकर ने डीएलएफ पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा राजेश सातपुते ने चार्ट के चमत्कार के लिए टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स पर दांव लगाया। जबकि संजीव होता ने जायडस वेलनेस पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

    चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Glenmark Pharma

    प्रशांत सावंत ने Glenmark Pharma के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जून की एक्सपायरी वाली 1160 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 47 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 65/70 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 37 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः DLF Futures


    सच्चितानंद उत्तेकर ने DLF पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि DLF में 752 रुपये के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें फ्यूचर में 740 से 725 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 765 रुपये पर लगाएं।

    मार्केट से अब बड़े रिटर्न की उम्मीद ना करें, भारतीय बाजार आगे कर सकते हैं अंडरपरफॉर्म- चुनाव नतीजों पर ब्रोकरेज फर्म

    चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Tata Consumer Products

    राजेश सातपुते ने Tata Consumer Products पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Tata Consumer Products में 1141 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 1180/1200 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1110 रुपये पर लगाएं।

    चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Zydus Wellness

    संजीव होता ने मिडकैप सेगमेंट से Zydus Wellness का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Zydus Wellness के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 1790 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 1960 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।