शेयर बाजार में खेलना है तो पहले ब्रोकरेज फर्मों की पसंद जान लीजिए, आप भी निवेश से कमा सकते हैं मोटा मुनाफा

नोमुरा ने ग्लेनमार्क फार्मा पर खरीदारी की राय देते हुए 580 रुपये प्रति शेयर लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि कैश फ्लो की स्थिति बेहतर है और Ichnos से री-रेटिंग की उम्मीद है

अपडेटेड Nov 30, 2022 पर 11:22 AM
Goldman Sachs ने Gland Pharma परखरीदारी की राय दी है और स्टॉक के लिए 2530 रुपये का लक्ष्य दिया है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Today Top Brokerage views - सीएनबीसी-आवाज़ आपके लिए रोजाना बड़े और दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज के निवेश टिप्स प्रस्तुत करते हैं जिससे आपको शेयरों पर निवेश करने की सटीक सलाह प्राप्त हो सके और आपको मुनाफा हो सके। इन शेयरों पर मुनाफा कमाने के लिए ब्रोकरेज हाउसेज ने क्या रणनीति अपनाई है ये भी बताते हैं। आज दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की नजर Glenmark Pharma, Gland Pharma और Delhivery जैसे स्टॉक्स पर टिकी हैं। आइए जानते हैं कि इन सभी शेयरों पर ब्रोकरेज की क्या राय है?

    Glenmark Pharma पर Nomura

    नोमुरा ने ग्लेनमार्क फार्मा पर खरीदारी की राय देते हुए 580 रुपये प्रति शेयर लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि कैश फ्लो की स्थिति बेहतर है और Ichnos से री-रेटिंग की उम्मीद है । कंपनी की ग्रोथ और मार्जिन आउटलुक उम्मीद से बेहतर है। कंपनी कर्ज घटाने के लिए उपाय कर रही है और इससे आगे वैल्युएशन बढ़ेंगे।

    Gland Pharma पर Morgan Stanley


    Morgan Stanley ने Gland Pharma पर ओवरवेट रेटिंग की राय दी है और इसके लिए 2,558 रुपये का लक्ष्य दिया है। कंपनी छोटी अवधि में चुनौतियों के जरिए कोर कारोबार पर जोर दे रही है। कारोबारी साल 2024 में ग्रोथ देखने को मिल सकती है। Cenexi ग्रुप का अधिग्रहण से कंपनी को फायदा मिलेगा।

    Buzzing Stocks: आज सुर्खियों में रहने वाले Biocon, Inox Green Energy, IDFC और अन्य स्टॉक्स

    Gland Pharma पर Citi

    सिटी ने इस स्टॉक पर Sell रेटिंग दी है और इसके लिए 1920 रुपये का लक्ष्य दिया है। सिटी का कहना है कि Cenexi ग्रुप के अधिग्रहण से कंपनी जरूरी बाजारों में विस्तार मिलेगा। अधिग्रहण के बाद कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग क्षमता भी कई क्षेत्रों में सुधर जाएगी। अधिग्रहण के बाद कंपनी को 18-20% की मार्जिन पर नजर रखनी होगी।

    Gland Pharma पर Goldman Sachs

    Goldman Sachs ने Gland Pharma परखरीदारी की राय दी है और स्टॉक के लिए 2530 रुपये का लक्ष्य दिया है। सप्लाई संकट में सुधार से भारत समेत दूसरे देशों में बिक्री बढ़ी है। अमेरिकी बाजार में अच्छा सुधार देखने को मिला है और 10% से ज्यादा की ग्रोथ की है। प्रमुख फैसिलिटी में यूटिलाइजेश प्रति प्रोडक्शन क्षमता बढ़ाने पर जोर दे रही है।

    Delhivery पर Morgan Stanley

    मॉर्गन स्टैनली ने डिलीवरी पर ओवरवेट की रेटिंग दी है। और स्टॉक के लिए 450 रुपये का लक्ष्य दिया है। ब्रोकर ने स्टॉक की रेटिंग इक्वलवेट से अपग्रेड कर ओवरवेट किया और लक्ष्य भी घटाया है। छोटी अवधि में उतार-चढ़ाव संभव है। प्री-IPO निवेशकों के लिए लॉक-इन खत्म होने वाला है। लॉजिस्टिक नेटवर्क में कंपिटीश है। कंपनी का कॉस्ट स्ट्रक्चर अच्छा है। रिस्क रिवॉर्ड आकर्षक नजर आ रहा है। चालू कारोबारी साल की दूसरी छमाही में मार्जिन में सरप्राइज देखने को मिल सकता है।

    (डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।