Get App

शेयर बाजार में खेलना है तो पहले ब्रोकरेज फर्मों की पसंद जान लीजिए, आप भी निवेश से कमा सकते हैं मोटा मुनाफा

नोमुरा ने ग्लेनमार्क फार्मा पर खरीदारी की राय देते हुए 580 रुपये प्रति शेयर लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि कैश फ्लो की स्थिति बेहतर है और Ichnos से री-रेटिंग की उम्मीद है

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Nov 30, 2022 पर 11:22 AM
शेयर बाजार में खेलना है तो पहले ब्रोकरेज फर्मों की पसंद जान लीजिए, आप भी निवेश से कमा सकते हैं मोटा मुनाफा
Goldman Sachs ने Gland Pharma परखरीदारी की राय दी है और स्टॉक के लिए 2530 रुपये का लक्ष्य दिया है।

Today Top Brokerage views - सीएनबीसी-आवाज़ आपके लिए रोजाना बड़े और दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज के निवेश टिप्स प्रस्तुत करते हैं जिससे आपको शेयरों पर निवेश करने की सटीक सलाह प्राप्त हो सके और आपको मुनाफा हो सके। इन शेयरों पर मुनाफा कमाने के लिए ब्रोकरेज हाउसेज ने क्या रणनीति अपनाई है ये भी बताते हैं। आज दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की नजर Glenmark Pharma, Gland Pharma और Delhivery जैसे स्टॉक्स पर टिकी हैं। आइए जानते हैं कि इन सभी शेयरों पर ब्रोकरेज की क्या राय है?

Glenmark Pharma पर Nomura

नोमुरा ने ग्लेनमार्क फार्मा पर खरीदारी की राय देते हुए 580 रुपये प्रति शेयर लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि कैश फ्लो की स्थिति बेहतर है और Ichnos से री-रेटिंग की उम्मीद है । कंपनी की ग्रोथ और मार्जिन आउटलुक उम्मीद से बेहतर है। कंपनी कर्ज घटाने के लिए उपाय कर रही है और इससे आगे वैल्युएशन बढ़ेंगे।

Gland Pharma पर Morgan Stanley

Morgan Stanley ने Gland Pharma पर ओवरवेट रेटिंग की राय दी है और इसके लिए 2,558 रुपये का लक्ष्य दिया है। कंपनी छोटी अवधि में चुनौतियों के जरिए कोर कारोबार पर जोर दे रही है। कारोबारी साल 2024 में ग्रोथ देखने को मिल सकती है। Cenexi ग्रुप का अधिग्रहण से कंपनी को फायदा मिलेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें