शेयर बाजार में खेलना है तो पहले ब्रोकरेज फर्मों की पसंद जान लीजिए, आप भी निवेश से कमा सकते हैं मोटा मुनाफा

मॉर्गन स्टैनली ने Zomato पर ओवरवेट रेटिंग की राय दी है और इसके लिए 92 रुपये का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि भारत में Amazon के फूड डिलीवरी कारोबार बंद होने का कोई असर नहीं है

अपडेटेड Nov 29, 2022 पर 1:05 PM
City ने श्रीराम ट्रांसपोर्ट पर खरीदारी की राय दी है और इस स्टॉक के लिए 1650 रुपये प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Today Top Brokerage views - सीएनबीसी-आवाज़ आपके लिए रोजाना बड़े और दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज के निवेश टिप्स प्रस्तुत करते हैं जिससे आपको शेयरों पर निवेश करने की सटीक सलाह प्राप्त हो सके और आपको मुनाफा हो सके। इन शेयरों पर मुनाफा कमाने के लिए ब्रोकरेज हाउसेज ने क्या रणनीति अपनाई है ये भी बताते हैं। आज दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की नजर Shriram Transport, Adity Birla Fashion, Paytm, Zomato जैसे स्टॉक्स पर टिकी हैं। इसके अलावा टायर कंपनियों पर एक रिपोर्ट में आगे तेजी की उम्मीद जताई गई है। आइए जानते हैं कि इन सभी शेयरों पर ब्रोकरेज की  क्या राय है?

    Shriram Transport पर Citi

    सिटी ने श्रीराम ट्रांसपोर्ट पर खरीदारी की राय दी है और इस स्टॉक के लिए 1650 रुपये प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि छोटी अवधि में मर्जर के बाद की सिनर्जी पर नजर होगी। AAUM ग्रोथ और क्रॉस-सेल की क्षमता पर भी नजर रखने की जरूरत है। NIMs की दरों में बढ़ोतरी पर भी नजर है । एसेट क्वॉलिटी की मौजूदा ट्रेंड्स से मध्यम अवधि में ROEs 14-15% तक पहुंच सकता है।


    Adity Birla Fashion पर Citi

    सिटी ने Adity Birla Fashion पर खरीदारी की राय देते हुए इसके लिए 405 रुपये का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि 8 Digital में कंपनी अनुमान के मुताबिक ही निवेश कर रही है।

    Paytm पर CLSA

    ब्रोकरेज हाउस CLSA ने इस शेयर पर अपनी रेटिंग को बिक्री से बदलकर खरीदारी की राय दी है। CLSA ने इस शेयर के लिए 650 रुपए प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है। शेयर में हाल की गिरावट से रिस्क-रिवॉर्ड बेहतर हुआ है और कंपनी के पास पर्याप्त कैश है। 4-6 तिमाही में कारोबार में सुधार की भी उम्मीद है।लोन और क्रेडिट कार्ड डिस्ट्रीब्युशन से आय में सबसे ज्यादा ग्रोथ की उम्मीद है। नेट टेक रेट में 12 बेसिस पॉइंट का सुधार, फिक्स्ड कॉस्ट पर नजर रखने की जरूरत है।

    सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर आप कर सकते हैं दमदार कमाई

    Zomato पर Morgan Stanley

    मॉर्गन स्टैनली ने Zomato पर ओवरवेट रेटिंग की राय दी है और इसके लिए 92 रुपये का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि भारत में Amazon के फूड डिलीवरी कारोबार बंद होने का कोई असर नहीं है। Amazon के फूड डिलीवरी से निकलने का मतलब है नई कंपनियां बिजनेस को आसानी से नहीं बड़ा कर सकेंगी।

    Dalmia Bharat पर Jefferies

    जेफरीज ने डालमिया भारत पर खरीदारी की राय दी है और स्टॉक के लिए 2060 रुपये का लक्ष्य दिया है। जेफरीज इंडस्ट्री में मजबूत ग्रोथ देखने को मिल सकती । पूर्वी भारत से कंपनी का अच्छा मुनाफा मिलने की उम्मीद है। मिडकैप में सीमेंट कंपनियों में कंपनी की स्थिति बेहतर है।

    टायर कंपनियों पर Morgan Stanley

    टायर कंपनियों पर मॉर्गन स्टैनली ने अपने रिसर्च रिपोर्ट में कहा है कि टायर मार्केट आगे के लिए पॉजिटिव दिख रहा है। वॉल्यूम आउटलुक स्थिर रहने की उम्मीद है। साथ ही मार्जिन और रिटर्न रेश्यो में सुधार दिख रहा है। RoE में बढ़ोतरी, भारतीय और यूरोपीय बाजार में सुधार दिख रहा है।

    मॉर्गन स्टैनली ने कहा है कि Apollo में कई बार री-रेटिंग देखने को मिल सकती है। Apollo Tyres पर ओवरवेट की राय देते हुए 348 रुपए प्रति लक्ष्य दिया है। वहीं Balkrishna Industries पर अंडरवेट की राय देते हुए इसके लिए 1661 रुपए प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है।

    मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।