Nifty Strategy During Market Hours : बाजार में आज कमजोरी नजर आ रही है। फिलहाल सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट पर कारोबार करते नजर आ रहे हैं। इस बीच Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने बाजार पर राय देते हुए कहा कि आज की गिरावट से कोई घबराने की बात नहीं है। कल बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली थी। उसकी वजह से आज बाजार में दबाव देखने को मिल रहा है। बाजार में आज भी 24000 के सपोर्ट से खरीदारी करनी चाहिए। इसमें 23900 पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए। हमें लगता है आज इसमें ट्रेंड रिवर्सल देखने को मिल सकता है। आने वाले दिनों में निफ्टी में 24500 से लेकर 25000 के लेवल देखने को मिल सकते हैं। रिस्क रिवार्ड बहुत ही फेवरेबल है लिहाजा इसमें लॉन्ग पोजीशन बनाई जा सकती है।