Today's Top Brokerages Calls: दीपक नाइट्राइट, कमिंस, एचडीएफसी बैंक, बायोकॉन और इंडस टावर्स पर हैं ब्रोकर्स की नजरें

DEEPAK NITRITE पर मॉर्गन स्टैनली ने अंडरवेट रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य ब्रोकरेज ने 1714 रुपये तय किया है। 4 साल में 5,000 करोड़ रुपये निवेश करने के लिए गुजरात सरकार के साथ कंपनी ने करार करने का ऐलान किया है। भारत की आत्मनिर्भरता बढ़ाने के लिए बढ़ते फोकस पर ये घोषणा प्रकाश डालती है

अपडेटेड May 25, 2023 पर 10:27 AM
Story continues below Advertisement
HDFC BANK पर मैक्वायरी ने आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने शेयर का लक्ष्य 2110 रुपये प्रति शेयर तय किया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सीएनबीसी-आवाज़ रोजाना बड़े और दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज के निवेश टिप्स प्रस्तुत करते हैं जिससे निवेशकों और ट्रेडर्स को शेयरों पर निवेश करने की सटीक सलाह प्राप्त हो सके और मुनाफा हो सके। इसके साथ ही ये भी बताते हैं इन शेयरों पर मुनाफा कमाने के लिए ब्रोकरेज हाउसेज ने क्या रणनीति अपनाई है। आज ब्रोकरेज हाउसेज के रडार पर दीपक नाइट्राइट, कमिंस, एचडीएफसी बैंक, बायोकॉन और इंडस टावर्स जैसे स्टॉक्स हैं। मॉर्गन स्टैनली ने दीपक नाइट्राइट पर ओवरवेट रेटिंग दी है। जबकि कमिंस पर मैक्वायरी ने न्यूट्रल रेटिंग देकर इसका टारगेट प्राइस 1430 रुपये रखा है। वहीं एचडीएफसी बैंक पर ब्रोकरेज की आउटपरफॉर्म रेटिंग है।

    MS ON DEEPAK NITRITE

    मॉर्गन स्टैनली ने दीपक नाइट्राइट पर अंडरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1714 रुपये तय किया है। कंपनी ने 4 साल में 5,000 करोड़ रुपये निवेश करने के लिए गुजरात सरकार के साथ समझौता करने की घोषणा की। ये घोषणा भारत की आत्मनिर्भरता बढ़ाने के लिए बढ़ते फोकस पर प्रकाश डालती है।

    MACQUARIE ON CUMMINS


    मैक्वायरी ने कमिंस पर न्यूट्रल रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1430 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि Q4FY23 के नतीजे उम्मीद से अच्छे रहे। रेवन्यू ग्रोथ अनुमान के अनुसार रहा। मार्जिन में सुधार नजर आया। बढ़ी हुई अन्य आय और निम्न कर दर के कारण मुनाफा बढ़ा।

    सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर आप कर सकते हैं दमदार कमाई

    MACQUARIE ON HDFC BANK

    मैक्वायरी ने एचडीएफसी बैंक पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 2110 रुपये प्रति शेयर तय किया है। मैनेजमेंट के मुताबिक मार्जिन कम रह सकती है। बैंक का वितरण और लीवरेजिंग टेक्नोलॉजी को बढ़ाने पर निरंतर फोकस है।

    MS ON BIOCON

    मॉर्गन स्टैनली ने बायोकॉन पर ओवरवेट रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 311 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि Q4FY23 उम्मीद से अच्छी रही। जबकि कंपनी के लिए FY24 कंसोलिडेशन का वर्ष होगा। वित्त वर्ष 24 में इक्विटी में वृद्धि और कर्ज में कमी की अपेक्षा है।

    MACQUARIE ON INDUS TOWERS

    मैक्वायरी ने इंडस टावर्स पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 200 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।