सीएनबीसी-आवाज़ रोजाना बड़े और दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज के निवेश टिप्स प्रस्तुत करते हैं जिससे निवेशकों और ट्रेडर्स को शेयरों पर निवेश करने की सटीक सलाह प्राप्त हो सके और मुनाफा हो सके। इसके साथ ही ये भी बताते हैं इन शेयरों पर मुनाफा कमाने के लिए ब्रोकरेज हाउसेज ने क्या रणनीति अपनाई है। आज ब्रोकरेज हाउसेज के रडार पर दीपक नाइट्राइट, कमिंस, एचडीएफसी बैंक, बायोकॉन और इंडस टावर्स जैसे स्टॉक्स हैं। मॉर्गन स्टैनली ने दीपक नाइट्राइट पर ओवरवेट रेटिंग दी है। जबकि कमिंस पर मैक्वायरी ने न्यूट्रल रेटिंग देकर इसका टारगेट प्राइस 1430 रुपये रखा है। वहीं एचडीएफसी बैंक पर ब्रोकरेज की आउटपरफॉर्म रेटिंग है।
