Today's top brokerages calls: महागनगर गैस, नायका, गेल, ओएनजीसी, ऑयल इंडिया और रिलायंस पर ब्रोकरेजेज ने लगाया दांव

MGL पर महानगर गैस ने खरीदारी की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने गैस कंपनी के शेयर का लक्ष्य 1030 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनक कहना है कि कंपनी ने Unison Enviro में 100% हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान किया है। ये डील सस्ती नहीं है। लेकिन फिर भी कंपनी के लिए पॉजिटिव है क्योंकि इससे कंपनी के बिजनेस का विस्तार होगा

अपडेटेड Mar 06, 2023 पर 10:18 AM
Story continues below Advertisement
GAIL पर सीएलएसए ने खरीदारी की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का लक्ष्य 125 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    महानगर गैस (Mahanagar Gas(MGL) Unison Enviro का अधिग्रहण करेगी। कंपनी की 100 परसेंट हिस्सेदारी खरीदने के लिए ये डील 531 करोड़ रुपए में होगी। कंपनी महाराष्ट्र और कर्नाटक के कुछ जिलों में गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क का काम करती है। इससे एमजीएल के शेयर में आज एक्शन नजर आ सकता है। इस पर बाजार की निगाहें रहेंगी। सिटी ने स्टॉक पर बुलिश नजरिया अपनाया है। वहीं मैक्वायरी ने नायका पर अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है। जबकि विंडफॉल टैक्स में मामूली बढ़ोत्तरी के चलते ऑयल एंड गैस के स्टॉक्स भी फोकस में रहेंगे। इसके चलते ओएनजीसी, ऑयल इंडिया और रिलायंस के शेयरों पर ब्रोकरेजेज ने अपनी रेटिंग्स जाहिर की है। जानत हैं किन स्टॉक्स पर क्या है ब्रोकर हाउसेज की राय-

    CITI ON MGL

    सिटी ने महानगर गैस पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1030 रुपये प्रति शेयर तय किया है। इन्होंने Unison Enviro में 100% हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान किया है। हालांकि ये सौदा सस्ता नहीं है। लेकिन फिर भी कंपनी के लिए पॉजिटिव है। इससे कंपनी का विस्तार होगा।

    MACQUARIE ON NYKAA


    मैक्वायरी ने नायका के शेयर पर अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है। उन्होंने इसक शेयर का लक्ष्य 115 रुपये प्रति शेयर तय किया है। ब्यूटी सेगमेंट के मार्जिन को लेकर चिंताएं हैं। कंपनी के सामने कंपिटीशन का खतरा बढ़ा है। EPS ग्रोथ को लेकर सतर्क नजरिया है।

    सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर आप कर सकते हैं दमदार कमाई

    JEFFERIES ON GAIL

    जेफरीज ने गेल पर होल्ड रेटिंग दी है। उन्होंने इसका टारगेट 90 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि प्रस्तावित टैरिफ से EBITDA 15% तक बढ़ सकता है।

    CLSA On GAIL

    सीएलएसए ने गेल पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 125 रुपये प्रति शेयर तय किया है। टैरिफ हाईक से कंपनी को फायदा होगा। यूनीफाइड नेशनल गैस ग्रिड सिस्टम हासिल करने की दिशा महत्वपूर्ण प्रगति नजर आ रही है।

    CLSA ON OIL & GAS

    सीएलएसए ने ऑयल एंड गैस पर राय देते हुए कहा कि रिफाइन्ड प्रोडक्ट पर विंडफॉल टैक्स घटाया गया है। जबकि क्रूड पर इसे मामूली तौर पर बढ़ाया गया है।

    सीएलएसए ने ओएनजीसी (ONGC) पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 225 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

    सीएलएसए ने ऑयल इंडिया (OIL India)पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 300 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

    सीएलएसए ने रिलायंस (Reliance) पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 2970 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

    (डिस्क्लोजर:  Moneycontrol.com नेटवर्क 18 का हिस्सा है। नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

    (डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।