महानगर गैस (Mahanagar Gas(MGL) Unison Enviro का अधिग्रहण करेगी। कंपनी की 100 परसेंट हिस्सेदारी खरीदने के लिए ये डील 531 करोड़ रुपए में होगी। कंपनी महाराष्ट्र और कर्नाटक के कुछ जिलों में गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क का काम करती है। इससे एमजीएल के शेयर में आज एक्शन नजर आ सकता है। इस पर बाजार की निगाहें रहेंगी। सिटी ने स्टॉक पर बुलिश नजरिया अपनाया है। वहीं मैक्वायरी ने नायका पर अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है। जबकि विंडफॉल टैक्स में मामूली बढ़ोत्तरी के चलते ऑयल एंड गैस के स्टॉक्स भी फोकस में रहेंगे। इसके चलते ओएनजीसी, ऑयल इंडिया और रिलायंस के शेयरों पर ब्रोकरेजेज ने अपनी रेटिंग्स जाहिर की है। जानत हैं किन स्टॉक्स पर क्या है ब्रोकर हाउसेज की राय-
