Get App

Dealing Room में आज के Top Trading Ideas जहां कर सकते हैं पोजीशनल खरीदारी या बिकवाली

यतिन ने डीलिंग रूम के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स इस TECH Mahindra में BTST Strategy की सलाह दे रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 30, 2021 पर 4:59 PM
Dealing Room में आज के Top Trading Ideas जहां कर सकते हैं पोजीशनल खरीदारी या बिकवाली

सीएनबीसी-आवाज़ पर हर दिन 2 बजे से बाजार बंद होने तक खास शो कमाई का अड्डा में एक खास सेगमेंट Dealing Room Check With मोटा भाई पेश किया जाता है। जिसमें यतिन मोटा आपको बताते हैं कि शेयर डीलर्स आज कौन से शेयर खरीद और बेच रहे हैं और आज के टॉप ट्रेडिंग आइडियाज क्या हैं।

इसके साथ ही मिडकैप सेगमेंट में डीलिंग रूम किस स्टॉक पर दांव लगा रहे हैं या किस स्टॉक में आने वाले दिनों में कितने रुपये तक और तेजी नजर आ सकती है। आज निवेशक किस स्टॉक में अपनी पोजीशन बना सकते हैं। इसकी पूरी जानकारी निवेशकों को इस खास सेगमेंट में उपलब्ध कराई जाती है।

जानते हैं आज का Dealing Room Check-

यतिन ने डीलिंग रूम के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स इस स्टॉक में BTST Strategy यानी कि आज खरीदें और कल बेचें की रणनीति अपनाने की सलाह दे रहे हैं। डॉलर के मजबूत होने से इसे फायदा होगा और फंड्स द्वारा खरीदारी करना से आईटी स्टॉक्स के लिए फायदेमंद हो सकता है। इस स्टॉक में आज ओपन इंटरेस्ट 8 प्रतिशत बढ़ा है और इसमें फ्रेश लॉन्ग पोजीशन बनती दिखी है।

Tata Chem

डीलिंग रूम की आंतरिक हलचल के आधार पर यतिन ने कहा कि इस स्टॉक में डीलर खरीदारी करने को कह रहे हैं क्योंकि डीलर्स को लगता है इस स्टॉक में पोजीशनली 30 से 40 रुपयों का उछाल देखने को मिल सकता है। दुनिया भर के बाजारो में  Soda Ash की कीमतें गिरने की संभावना कम है। इस स्टॉक में आज ओपन इंटरेस्ट 4 प्रतिशत बढ़ा है और इसमें फ्रेश लॉन्ग पोजीशन बनती दिखी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें