Credit Cards

Top 10 picks: गिरावट पर खरीद की रणनीति करेगी काम, शॉर्ट टर्म में जोरदार कमाई के लिए इन शेयरों पर लगाएं दांव

जानकारों का कहना है कि निफ्टी 50 की आगे की दिशा के लिए ये स्तर महत्वपूर्ण साबित होंगे। अगर निफ्टी 17500-17600 के जोन में टिका रहता है तो आने वाले सत्रों में निफ्टी 18000 की और भी जाता दिख सकता है। एंजेल वन के ओशो कृष्णन का कहना है कि बाजार में मूल्य-वार करेक्शन के बीच, शॉर्ट टर्म ढ़ाचा तेजी का है। आने वाले सप्ताह में हमें बाजार में तेजी देखने को मिल सकती है। जब तक निफ्टी 17500 के स्तर के ऊपर टिका रहता है तब तक बाजार में तेजी की संभावना कायम रहेगी

अपडेटेड Apr 26, 2023 पर 12:00 PM
Story continues below Advertisement
एचबीएल पावर में 94 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 130 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्तों में इस स्टॉक में 19 फीसदी रिटर्न मिल सकता है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    21 अप्रैल को खत्म हुए हफ्ते में बाजार पिछले 4 हफ्तों में पहली बार गिरावट के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स-निफ्टी साप्ताहिक आधार पर 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट लेकर बंद हुआ था। बाजार को सबसे बड़ा झटका टेक शेयरों ने दिया था। साप्ताहिक आधार पर निफ्टी 200 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ 17624 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने वीकली स्केल पर बियरिश इंगल्फिग पैटर्न बनाया था। ये एक निगेटिव संकेत है। लेकिन निफ्टी करेक्शन और वोलैटिलिटी के बावजूद 17600 के स्तर को बचाए रखने में कामयाब रहा था। इंट्रडे बेसिस पर निफ्टी 17530 पर स्थित 200-day EMA पर सपोर्ट लेता दिखा है। वहीं, ऊपर की तरफ 17700 पर रजिस्टेंस का सामना करना पड़ा।

    जानकारों का कहना है कि निफ्टी 50 की आगे की दिशा के लिए ये स्तर महत्वपूर्ण साबित होंगे। अगर निफ्टी 17500-17600 के जोन में टिका रहता है तो आने वाले सत्रों में निफ्टी 18000 की और भी जाता दिख सकता है।

    एंजेल वन के ओशो कृष्णन का कहना है कि बाजार में मूल्य-वार करेक्शन के बीच, शॉर्ट टर्म ढ़ाचा तेजी का है। आने वाले सप्ताह में हमें बाजार में तेजी देखने को मिल सकती है। जब तक निफ्टी 17500 के स्तर के ऊपर टिका रहता है तब तक बाजार में तेजी की संभावना कायम रहेगी। वहीं, ऊपर की तरफ 17700-17800 पर रजिस्टेंस दिख रहा है। अगर निफ्टी ये बाधा तोड़ देता है तो फिर और तेजी देखने को मिल सकती है।


    बोनांजा पोर्टफोलियो के मीतेश कारवा का भी मानना है कि आने वाले सप्ताह में निफ्टी 50 में तेजी से साइडवेज रुझान देखने को मिल सकता है। क्योंकि तेजड़िए बाजार में हर गिरावट पर खरीदारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ सप्ताह काफी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि वे अगले चरण के लिए बाजार की दिशा तय करेंगे।

    एक्पर्ट्स के सुझाए स्टॉक्स जिनमें अगले 3-4 हफ्तों में हो सकती है जोरदार कमाई

    कोटक सिक्योरिटीज को श्रीकांत चौहान की शॉर्ट टर्म पिक्स

    Dalmia Bharat: Buy | LTP: Rs 1,922 | डालमिया भारत में 1820 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 2150 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्तों में इस स्टॉक में 12 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

    DLF: Buy | LTP: Rs 406 | डीएलएफ में 370 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 500 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्तों में इस स्टॉक में 23 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

    Cochin Shipyard: Buy | LTP: Rs 488 |कोचीन शिपयार्ड में 465 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 550 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्तों में इस स्टॉक में 13 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

    Top Picks:एक्सपर्ट्स के सुझाए इन 7 शेयरों पर लगाए दांव, मिलेगा तगड़ा मुनाफा

    एचडीएफसी सिक्योरिटीज को विनय राजानी की शॉर्ट टर्म पिक्स

    Bank of Baroda: Buy | LTP: Rs 176.45 | बैंक ऑफ बड़ौदा में 167 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 187-202 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्तों में इस स्टॉक में 14 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

    Ipca Laboratories: Buy | LTP: Rs 840.65 | इप्का लेबोरेटरीज में 767 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 898-930 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्तों में इस स्टॉक में 11 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

    Triveni Engineering: Buy | LTP: Rs 289 | त्रिवेनी इंजीनियरिंग में 272 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 310-330 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्तों में इस स्टॉक में 14 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

    5paisa.com के रुचित जैन की पसंद

    Berger Paints: Buy | LTP: Rs 585 | बर्जर पेंट्स में 565 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 628 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्तों में इस स्टॉक में 7 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

    Pidilite Industries: Buy | LTP: Rs 2,440 | पिडी लाइट इंडस्ट्रीज में 2380 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 2540 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्तों में इस स्टॉक में 4 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

    बोनांजा पोर्टफोलियो के मितेश कारवा टॉप पिक्स

    Mahindra Holidays & Resorts India: Buy | LTP: Rs 301 | महिंद्रा हॉलिडेज एंड रिसॉर्ट्स इंडिया में 270 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 335 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्तों में इस स्टॉक में 11 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

    HBL Power Systems: Buy | LTP: Rs 109 | एचबीएल पावर में 94 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 130 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्तों में इस स्टॉक में 19 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

    Apollo Pipes: Buy | LTP: Rs 598.55 | अपोलो पाइप्स में 550 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 650 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्तों में इस स्टॉक में 8.6 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।