SUNIL SHANKAR MATKAR
SUNIL SHANKAR MATKAR
थोड़ा सुस्ताने के बाद बाजार एक बार फिर से गति पकड़ा नजर आया है। पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों के दम पर बाजार 25 नवंबर को खत्म हुए हफ्ते में रिकॉर्ड हाई लगाता दिखा। एफआईआई (FIIs)की खरीदारी और कच्चे तेल (Crude) की कीमतों में गिरावट से भी बाजार को सपोर्ट मिला। पिछले कारोबारी दिन निफ्टी (Nifty) 18500 के ऊपर बंद हुआ और साप्ताहिक आधार पर 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी लेकर बंद हुआ। शुक्रवार को निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक बुलिश इंगल्फिंग पैटर्न बनाया था। ये दलाल स्ट्रीट पर पॉजिटिव मूड कायम रहने का संकेत है। निफ्टी अब 18604 के अपने रिकॉर्ड हाई के बहुत ही करीब दिख रहा है। वहीं, सेंसेक्स और बैंक निफ्टी अपने पिछले रिकॉर्ड हाई को तोड़ चुके हैं।
निफ्टी के लिए 18450-18500 का जोन काफी अहम, यहां से ही भरेगा नई उड़ान
बाजार जानकारों का कहना है कि वीकली चार्ट पर हमें 18 अक्टूबर, 2021 और 14 नवंबर, 2022 के आसपास के डाउनवर्ड स्लोपिंग रेजिस्टेंस ट्रेंड लाइन से ब्रेकआउट देखने को मिला था। मंथली स्केल पर भी निफ्टी में 1 अक्टूबर, 2021 और 1 सितंबर, 2022 के डाउनवर्ड स्लोपिंग रेजिस्टेंस ट्रेंड लाइन से ब्रेकआउट देखने को मिला है। इसके साथ ही निफ्टी अपने सभी अहम ईएमए (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) से ऊपर कारोबार कर रहा है। ऐसे में अब निफ्टी के लिए 18450-18500 का जोन काफी अहम लग रहा है। अगर निफ्टी इस जोन में बने रहने में कामयाब रहता है तो फिर इसमें आने वाले दिनों में नया हाई लगता दिख सकता है। निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 18300 पर दिख रहा है। उसके बाद 18000 पर बड़ा सपोर्ट दिख रहा है। ऑप्शन के मोर्चे पर नजर डालें तो 19000 की स्ट्राइक पर काफी ओपन इंटरेस्ट देखने को मिले हैं। ऐसे में निफ्टी के लिए 19,000 के स्तर पर बड़ा रजिस्टेंस दिख रहा है।
निफ्टी ने आज हासिल की नई बुलंदी
आज यानी 28 नवंबर के कारोबार में कुछ ऐसा ही होता दिखा है। निफ्टी ने आज नई बुलंदी हासिल की है। निफ्टी ने आज 274 सेशन बाद नया रिकॉर्ड हाई बना लिया है। निफ्टी ने 19 अक्टूबर 2021 को 18604 का स्तर छुआ था। आज के कारोबार में सरकारी बैंक, ऑटो, FMCG शेयरों ने सबसे ज्यादा जोश भरा है। फिलहाल 01:25 बजे के आसपास निफ्टी ऊपर से थोड़ा फिसलकर 81.40 अंक यानी 0.44 फीसदी की बढ़त के साथ 18,594.15 के स्तर पर दिख रहा है।
Angel One के समीत चव्हाण का कहना है कि निफ्टी के लिए 18400– 18300 पर इमीडिएट सपोर्ट नजर आ रहा है। वहीं, 18100 पर बड़ा सपोर्ट दिख रहा है। अब जब तक निफ्टी अपने इन सपोर्ट को बनाए रखने में कामयाब रहता है तब चिंता करने की जरूरत नहीं है। एक बार निफ्टी के नया हाई लगाने के बाद हमें बाजार के हैवीवेट्स के अलावा मिड और स्मॉलकैप सेगमेंट के क्वालिटी शेयरों पर फोकस करना चाहिए। क्योंकि अब तक सुस्त पड़े ये सेगमेंट निफ्टी का अगली रैली में अहम भूमिका निभाते दिख सकते हैं। Nifty midcap50 के सेटअप को देखते हुए लग रहा है कि अब छोटे-मझोले शेयर जोरदार रफ्तार पकड़ने के लिए तैयार हैं। ऐसे में ट्रेडर्स को सलाह है कि वे बाजार पर पॉजिटिव रवैया बनाए रखें। तमाम दूसरे सेक्टरों में तेजी के संकेत को देखते हुए हमें लगता है कि जल्दी ही हमें बाजार में एक व्यापक आधार वाली रैली देखने को मिल सकती है।
एक्सपर्ट्स के सुझाए 10 स्टॉक्स जिनमें अगले 3-4 हफ्ते में हो सकती है जोरदार कमाई
Kotak Securities के श्रीकांत चौहान की ट्रेडिंग पिक्स
GMR Infrastructure: Buy | LTP: Rs 40.7 | जीएमआर इंफ्रा में 38 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 48 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 2-3 हफ्तों में इस इस स्टॉक में 18 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
GAIL India: Buy | LTP: Rs 93.25 | गेल इंडिया में 89 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 105 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 2-3 हफ्तों में इस स्टॉक में 13 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
BHEL: Buy | LTP: Rs 81.95 | भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स में 74 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 100 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 2-3 हफ्तों में इस स्टॉक में 22 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
HDFC Securities के नंदीश शाह की ट्रेडिंग पिक्स
MSTC: Buy | LTP: Rs 282 | एमएसटीसी में 265 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 302-320 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 2-3 हफ्तों में इस स्टॉक में 13 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
Rallis India: Buy | LTP: Rs 239 | रैलिस इंडिया में 226 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 255-268 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 2-3 हफ्तों में इस स्टॉक में 12 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
Den Networks: Buy | LTP: Rs 35.25 | डेन नेटवर्क्स में 33 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 38-41 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 2-3 हफ्तों में इस स्टॉक में 16 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
Reliance Securities के जतिन गोहिल की टॉप पिक्स
InterGlobe Aviation: Buy | LTP: Rs 1,907 | इंटर ग्लोब एविएशन में 1790 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 2080 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 2-3 हफ्तों में इस स्टॉक में 9 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
Gujarat Narmada Valley Fertilizers & Chemicals:Buy | LTP: Rs 607.2 |: जीएनएफसी में 534 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 720 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 2-3 हफ्तों में इस इस स्टॉक में 19 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
Persistent Systems: Buy | LTP: Rs 3970.8 | परसिस्टेंस सिस्टम्स में 3590 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 4950 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 2-3 हफ्तों में इस स्टॉक में 25 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
5paisa.com के रुचित जैन की टॉप पिक्स
Tech Mahindra: Buy | LTP: Rs 1,080 | टेक महिंद्रा में 1030 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 1160 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 2-3 हफ्तों में इस स्टॉक में 7 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
L&T Finance Holdings: Buy | LTP: Rs 86.90 | L&T Finance में 82.50 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 94 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 2-3 हफ्तों में इस स्टॉक में 8 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।