Get App

Top 10 trading ideas: बाजार नई उड़ान के लिए तैयार, इन दस शेयरों में है 3-4 हफ्तों में ही आपकी किस्मत चमकाने का दम

Angel One के समीत चव्हाण का कहना है कि निफ्टी के लिए 18400– 18300 पर इमीडिएट सपोर्ट नजर आ रहा है। वहीं, 18100 पर बड़ा सपोर्ट दिख रहा है

Translated By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Nov 28, 2022 पर 3:50 PM
Top 10 trading ideas: बाजार नई उड़ान के लिए तैयार, इन दस शेयरों में है 3-4 हफ्तों में ही आपकी किस्मत चमकाने का दम
भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स में 74 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 100 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें

 SUNIL SHANKAR MATKAR

थोड़ा सुस्ताने के बाद बाजार एक बार फिर से गति पकड़ा नजर आया है। पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों के दम पर बाजार 25 नवंबर को खत्म हुए हफ्ते में रिकॉर्ड हाई लगाता दिखा। एफआईआई (FIIs)की खरीदारी और कच्चे तेल (Crude) की कीमतों में गिरावट से भी बाजार को सपोर्ट मिला। पिछले कारोबारी दिन निफ्टी (Nifty) 18500 के ऊपर बंद हुआ और साप्ताहिक आधार पर 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी लेकर बंद हुआ। शुक्रवार को निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक बुलिश इंगल्फिंग पैटर्न बनाया था। ये दलाल स्ट्रीट पर पॉजिटिव मूड कायम रहने का संकेत है। निफ्टी अब 18604 के अपने रिकॉर्ड हाई के बहुत ही करीब दिख रहा है। वहीं, सेंसेक्स और बैंक निफ्टी अपने पिछले रिकॉर्ड हाई को तोड़ चुके हैं।

निफ्टी के लिए 18450-18500 का जोन काफी अहम, यहां से ही भरेगा नई उड़ान 

बाजार जानकारों का कहना है कि वीकली चार्ट पर हमें 18 अक्टूबर, 2021 और 14 नवंबर, 2022 के आसपास के डाउनवर्ड स्लोपिंग रेजिस्टेंस ट्रेंड लाइन से ब्रेकआउट देखने को मिला था। मंथली स्केल पर भी निफ्टी में 1 अक्टूबर, 2021 और 1 सितंबर, 2022 के डाउनवर्ड स्लोपिंग रेजिस्टेंस ट्रेंड लाइन से ब्रेकआउट देखने को मिला है। इसके साथ ही निफ्टी अपने सभी अहम ईएमए (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) से ऊपर कारोबार कर रहा है। ऐसे में अब निफ्टी के लिए 18450-18500 का जोन काफी अहम लग रहा है। अगर निफ्टी इस जोन में बने रहने में कामयाब रहता है तो फिर इसमें आने वाले दिनों में नया हाई लगता दिख सकता है। निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 18300 पर दिख रहा है। उसके बाद 18000 पर बड़ा सपोर्ट दिख रहा है। ऑप्शन के मोर्चे पर नजर डालें तो 19000 की स्ट्राइक पर काफी ओपन इंटरेस्ट देखने को मिले हैं। ऐसे में निफ्टी के लिए 19,000 के स्तर पर बड़ा रजिस्टेंस दिख रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें