Top 20 Stocks Today- इन 20 स्टॉक्स में ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई
Top 20 Stocks Today- COAL INDIA पर एक एक्सपर्ट ने Green सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि Q1 में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 10,498.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 10,943.5 करोड़ रुपये रहा। कंसोलिडेटेड आय 35,983.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 36,464.6 करोड़ रुपये रही। पहली तिमाही में EBITDA 13,575 करोड़ रुपये से बढ़कर 14,338.5 करोड़ रुपये रहा
Top 20 Stocks Today- क्रूड एक दिन में करीब 4 फीसदी चढ़ा है। ब्रेंट का भाव 81 डॉलर के पार निकला है। WTI में भी 78 डॉलर के ऊपर कारोबार हो रहा है। मिडिल ईस्ट संकट बढ़ने से भाव चढ़े हैं। हमास नेता इस्माइल हानियेह की मौत हो गई है। तेहरान में इयरायल के हवाई हमले में उनकी मौत हुई है। बढ़ते तनाव से सप्लाई में गिरावट की आशंका है। इसकी वजह से आज पेंट्स, सीमेंट और ऑयल मार्केटिंग कंपनियों से शेयरों में एक्शन देखने को मिल सकता है। इन कंपनियों के एक्शन पर बाजार की नजरें रहेंगी वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए COAL INDIA और INDIA MART सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।
सालाना आधार पर Q1 में मुनाफा 241 करोड़ रुपये से घटकर 232.5 करोड़ रुपये रहा। Q1 में आय 810.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 904.1 करोड़ रुपये रही। Q1 में EBITDA 492.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 531 करोड़ रुपये रहा। Q1 में EBITDA मार्जिन 60.8% से घटकर 58.7% रही। बोर्ड ने बोनस शेयर जारी करने की भी मंजूरी दी है
3) UGRO CAPITAL (Green)
सालाना आधार पर Q1 में मुनाफा 25 करोड़ रुपये से बढ़कर 30.4 करोड़ रुपये रहा। Q1 में आय 218 करोड़ रुपये से बढ़कर 301.6 करोड़ रुपये रही
4) INFOSYS (Red)
DGCI से 32,403 करोड़ रुपये का GST नोटिस मिला। जुलाई 2017 से मार्च 2022 की अवधि के लिए नोटिस मिला। विदेशी ब्रांच के खर्चों पर IGST नहीं चुकाने का आरोप मिला है। इंफोसिस के मुताबिक नियमों के मुताबिक ये खर्चे GST के दायरे में नहीं हैं। सभी GST देनदारी का पेमेंट किया है। कंपनी ने प्री-शो कॉज नोटिस का जवाब दिया है
5) TATA STEEL (Red)
ओडिशा सरकार को 17000 करोड़ रुपये से अधिक का मिनिरल टैक्स देना पड़ सकता है
6) WIPRO (Green)
कंपनी ने MAHLE के साथ मल्टी ईयर करार किया। IT इंफ्रा ट्रांसफॉर्मेशन के लिए मल्टी ईयर करार किया
7) COAL INDIA (Green)
सालाना आधार पर Q1 में कंसोलिडेटेड मुनाफा 10,498.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 10,943.5 करोड़ रुपये रहा। Q1 में कंसोलिडेटेड आय 35,983.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 36,464.6 करोड़ रुपये रही। Q1 में EBITDA 13,575 करोड़ रुपये से बढ़कर 14,338.5 करोड़ रुपये रहा।
Q1 में EBITDA मार्जिन 37.7% से बढ़कर 39.3% रहा
8) SASKEN TECH (Green)
तिमाही आधार परर Q1 में आय 109 करोड़ रुपये से बढ़कर 123.4 करोड़ रुपये रही। Q1 में EBIT 0.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 2.3 करोड़ रुपये रही। Q1 में EBIT मार्जिन 0.2% से बढ़कर 1.9% रही। Q1 में मुनाफा 17.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 17.8 करोड़ रुपये रही
9) JK LAKSHMI CEMENT (Green)
सालाना आधार पर Q1 में मुनाफा 74.9 करोड़ रुपये से बढ़कर 156.3 करोड़ रुपये रहा। Q1 में आय 1,633.3 करोड़ रुपये से घटकर 1,444.5 करोड़ रुपये रही। Q1 में EBITDA 167.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 184.5 करोड़ रुपये रहा। Q1 में EBITDA मार्जिन 10.3% से बढ़कर 12.8% रही
10) BHARAT FORGE (Green)
DPIIT से KSSL को डिफेंस लाइसेंस मिला। कल्याणी स्ट्रैटेजिक सिस्टम्स लिमिटेड ये कंपनी की सब्सिडियरी है। DPIIT यानी कि डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड।
सालाना आधार पर Q1 में मुनाफा 75 करोड़ रुपये से बढ़कर 182.2 करोड़ रुपये रहा। Q1 में आय 409.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 639.9 करोड़ रुपये रही। Q1 में EBITDA 137.9 करोड़ रुपये से बढ़कर 299.5 करोड़ रुपये रहा। Q1 में EBITDA मार्जिन 33.7% से बढ़कर 46.8% रही
2- SELAN EXPLORATION (Green)
Q1 में आय 28 करोड़ रुपये से बढ़कर 63 करोड़ रुपये रही। Q1 में मुनाफा 5 करोड़ रुपये से बढ़कर 18 करोड़ रुपये हो गया। Q1 में EBITDA 14 करोड़ रुपये से बढ़कर 36 करोड़ रुपये रहा
3- GE T&D INDIA (Green)
Q1 में आय 717 करोड़ रुपये से बढ़कर 958 करोड़ रुपये रही। Q1 में मुनाफा 28 करोड़ रुपये से बढ़कर 134 करोड़ रुपये रहा
4- PRICOL (Green)
Q1 में आय 522 करोड़ रुपये से बढ़कर 602 करोड़ रुपये रही। Q1 में मुनाफा 32 करोड़ रुपये से बढ़कर 45.5 करोड़ रुपये रहा
5- BANSAL WIRE (Green)
Q1 में आय 547 करोड़ रुपये से बढ़कर 817 करोड़ रुपये रही। Q1 में मुनाफा 17 करोड़ रुपये से बढ़कर 31.6 करोड़ रुपये रहा
6- HUB TOWN (Green)
निवेशकों और प्रोमोटर से कंपनी ने 900 करोड़ जुटाए हैं। निवेशकों में प्रभुदास लीलाधर, अलमोंडज़ ग्लोबल, ओवाटा इक्विटी फंड, एंटीक सिक्योरिटीज, कैपरी ग्लोबल होल्डिंग्स आदि शामिल हैं। सुभाष राठौड़ शामिल हैं
7- M&M (Green)
नोमुरा ने स्टॉक पर खरीदारी की राय दी है। इसका टारगेट 3417 रुपये तय किया है
8-MARUTI (Green)
जेफरीज ने मारुति पर खरीदारी की राय दी है। इसका लक्ष्य 15200 रुपये तय किया है
9-TITAN (Green)
टाइटन के शेयर में मोमेंटम नजर आ सकता है। सोने की कीमतों में उछाल दिखा है
10-KALYAN JEWELLERS (Green)
कल्याण ज्वेलर्स के शेयर में मोमेंटम नजर आ सकता है। सोने की कीमतों में उछाल दिखा है
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)