Top 20 Stocks Today- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

Top 20 Stocks Today- SANOFI INDIA पर एक एक्सपर्ट ने Green सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि Q1 में मुनाफा सालाना आधार पर 120 करोड़ रुपये से 2% बढ़कर 123 करोड़ रुपये रहा। आय Q1 में 699 करोड़ रुपये से बढ़कर 706 करोड़ रुपये रही। Q1 में EBITDA 265 करोड़ रुपये से 8% बढ़कर 286 करोड़ रुपये रहा

अपडेटेड Aug 11, 2023 पर 8:45 AM
KIRLOSKAR OIL पर दूसरे एक्सपर्ट ने Green सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि Q1 में आय सालाना आधार पर 1191 करोड़ रुपये से बढ़कर 1543 करोड़ रुपये रही
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Top 20 Stocks Today- MSCI ग्लोबल इंडेक्स की 1 सितंबर से रीबैलेसिंग होगी। इसमें HDFC AMC, PFC, REC, Astral, IDFC First Bank जैसे 8 शेयरों की एंट्री होगी। हालांकि ACC इससे बाहर हुआ। MSCI ग्लोबल इंडेक्स में एंट्री करने वाले और इससे निकलने वाले शेयरों में एक्शन दिख सकता है। इन शेयरों के एक्शन पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए SANOFI INDIA और KIRLOSKAR OIL सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।

    आशीष वर्मा की टीम

    1. SANOFI INDIA (Green)

    सालाना आधार पर Q1 में मुनाफा 2% बढ़ा। मुनाफा 120 करोड़ रुपये से बढ़कर 123 करोड़ रुपये रहा। Q1 में आय 699 करोड़ रुपये से बढ़कर 706 करोड़ रुपये रही। Q1 में EBITDA 8% बढ़ा। ये 265 करोड़ रुपये से बढ़कर 286 करोड़ रुपये रहा। Q1 में मार्जिन 37.9% से बढ़कर 40.6% रहा


    2. MEDANTA (Green)

    सालाना आधार पर Q1 में मुनाफा 74% बढ़ा। मुनाफा 59 करोड़ रुपये से बढ़कर 102 करोड़ रुपये रहा। Q1 में आय 25% बढ़ी। आय 618 करोड़ रुपये से बढ़कर 773 करोड़ रुपये रही।

    3. BIOCON (Red)

    तिमाही आधार पर Q1 में मुनाफा 313.2 करोड़ रुपये से घटकर 101.4 करोड़ रुपये रहा। Q1 में आय 3,773.9 करोड़ रुपये से घटकर 3,422.6 करोड़ रुपये रही

    4. CAMPUS ACTIVEWEAR (Green)

    सालाना आधार पर Q1 मेंआय 5% बढ़ी। आय 338 करोड़ रुपये से बढ़कर 354 करोड़ रुपये रही। Q1 में EBITDA 7% बढ़ा। ये 62 करोड़ रुपये से बढ़कर 66 करोड़ रुपये रहा

    5. GMM PFAUDLER (Green)

    सालाना आधार पर Q1 में मुनाफा 23% बढ़ा। मुनाफा 45 करोड़ रुपये से बढ़कर 55 करोड़ रुपये रहा। Q1 में आय 24% बढ़ी। आय 739 करोड़ रुपये से बढ़कर 912 करोड़ रुपये रही

    6. NBCC (Green)

    सालाना आधार पर Q1 में 6 करोड़ रुपये घाटे के मुकाबले 75 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। Q1 में आय 7% बढ़ी। आय 1787 करोड़ रुपये से बढ़कर 1914 करोड़ रुपये रही

    7. HAL (Green)

    PM मोदी ने कहा सरकारी कंपनियों के शेयर खरीदें। बंपर रिटर्न मिलेगा। PM मोदी ने HAL के टर्नअराउंड का जिक्र किया

    8. RAILTEL (Green)

    PM मोदी ने शेयर बाजार के निवेशकों को गुरुमंत्र दिया। उन्होंने कहा कि सरकारी कंपनियों के शेयर खरीदें। बंपर रिटर्न मिलेगा

    9. ADANI WILMAR (Green)

    विल्मर वेंचर से बाहर निकलने की खबरों का खंडन किया

    10. ALEMBIC (Green)

    सालाना आधार पर Q1 में 6 करोड़ रुपये घाटे के मुकाबले 75 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। Q1 में आय 67% बढ़ी। आय 22 करोड़ रुपये से बढ़कर 37 करोड़ रुपये रही

    LIC Q1 Results : जून तिमाही में LIC को बंपर मुनाफा, कई गुना बढ़कर 9543 करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ा

    नीरज वाजपेयी की टीम

    1-APOLLO TYRE (Green)

    Q1 में मुनाफा 123% बढ़ा। मुनाफा 177 करोड़ रुपये से बढ़कर 396 करोड़ रुपये रहा। Q1 में आय 5% बढ़ी। आय 5942 करोड़ रुपये से बढ़कर 6244 करोड़ रुपये बढ़ी

    2-KIRLOSKAR OIL (Green)

    सालाना आधार पर Q1 में आय 1191 करोड़ रुपये से बढ़कर 1543 करोड़ रुपये रही। Q1 में मुनाफा 82 करोड़ रुपये से बढ़कर 125 करोड़ रुपये रहा

    3-MTAR (Red)

    कंपनी के Q1 नतीजे मिलेजुले रहे। सालाना आधार पर Q1 में मार्जिन 27.4% से घटकर 22.6% रही। कच्चे माल की लागत में तेजी से मार्जिन पर दबाव दिखा

    4-LANCER CONTAINER (Green)

    कंपनी 2:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करगी। तिमाही आधार पर Q1 में कंपनी का मुनाफा 23% बढ़ा

    5-ASHAPURA MINECHEM (Green)

    Q1 में आय 402 करोड़ रुपये से बढ़कर 1017 करोड़ रुपये रही। Q1 में मुनाफा 38 करोड़ रुपये से बढ़कर 104 करोड़ रुपये रहा

    6-GENUS POWER (Green)

    तिमाही आधार पर Q1 में आय 187 करोड़ रुपये से बढ़कर 261 करोड़ रुपये रही। Q1 में मुनाफा 12 करोड़ रुपये से बढ़कर 23 करोड़ रुपये रहा

    7. SEQUENT SCIENTIFIC (RED)

    कंपनी के Q1 नतीजे कमजोर रहे। शेयर में गिरावट की आशंका है

    8-SURYODAYA SF BANK (Green)

    Q1 में आय 294 करोड़ रुपये से बढ़कर 409 करोड़ रुपये रही। Q1 में मुनाफा 8 करोड़ रुपये से बढ़कर 48 करोड़ रुपये रहा

    9-AVALON TECH (Red)

    Q1 में मुनाफा 69% घटा जबकि आय 14% घटी। Q1 में EBITDA 41 करोड़ रुपये से 61% घटकर 16 करोड़ रुपये रहा

    10-HCL TECH (Green)

    ग्लोबल 100 कॉर्पोरेशन के साथ $2.1 बिलियन का करार किया

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।