Top 20 Stocks Today- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई
Top 20 Stocks Today- SENCO GOLD पर एक एक्सपर्ट ने GREEN सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि कंपनी के जारी आंकड़ों के मुताबिक Q3 में आय सबसे ज्यादा 24% बढ़ी। बढ़ते गोल्ड के दामों के बीच कंपनी के वॉल्यूम ग्रोथ में 9% की बढ़त देखने को मिली। डायमंड ज्वेलरी में कंपनी की वॉल्यूम ग्रोथ 27% बढ़ी
Top 20 Stocks Today- अमेरिका में इन्वेंट्री बढ़ने से कच्चे तेल पर दबाव दिखाई दे रहा है। कच्चे तेल का भाव 1% से ज्यादा गिरकर 77 डॉलर के करीब पहुंच गया। वहीं सोने में हल्की कमजोरी नजर आ रही है। इसकी वजह से OMCs, पेंट, सीमेंट और एविएशन शेयरों में एक्शन दिख सकता है। इन शेयरों के एक्शन पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए SENCO GOLD और THIRUMALAI CHEMICALS सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।
Q3 में कुल कंजम्पशन 24% बढ़कर 3,287 करोड़ रुपये रहा। ग्रॉस रिटेल कलेक्शन 30% बढ़कर 700 करोड़ रुपये रहा। लाइक-टू-लाइक आधार पर कंजम्पशन 4% बढ़ा
2. NUVAMA WEALTH MANAGEMENT (GREEN)
कुशमैन और वेकफील्ड के साथ कंपनी की सब्सिडियरी ने JV किया। इसके तहत 50:50 के अनुपात में नुवामा एसेट मैनेजमेंट ने JV किया। वे जल्द अपना पहला रियल एस्टेट फंड लॉन्च करेंगे
3. CESC (GREEN)
कंपनी की सब्सिडियरी ने UPERC (उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन) से PPA (पावर पर्चेज एग्रीमेंट) किया। PPA के तहत 5 साल तक UPERC सालाना 95 MW बिजली खरीदेगी
4. THIRUMALAI CHEMICALS (GREEN)
TCL Intermediates ने दाहेट में उत्पादन शुरु किया। TCL Intermediates थिरुमलाई केमिकल्स की सब्सिडियरी है
5. ATUL LTD (GREEN)
सब्सिडियरी ने 50MW पावर प्लांट में कामकाज शुरु किया। प्लांट की क्षमता 300tn/दिन है
6. SAFARI INDUSTRIES (GREEN)
फंड जुटाने को लेकर 15 जनवरी को कंपनी बोर्ड की बैठक होगी
7. BANK OF INDIA (GREEN)
Q3 BUSINESS UPDATE के मुताबिक Q3 में कुल लोन 11.5% बढ़कर 5.66 लाख करोड़ हुआ। Q3 डिपॉजिट्स 8.7% बढ़कर 7.10 लाख करोड़ रुपये हुआ। Q3 में घरेलू लोन 11.60% बढ़कर 4.76 लाख करोड़ रुपये रहा
8. MACPOWER CNC MACHINES (GREEN)
JYOTI CNC AUTOMATION के IPO का आज आखिरी है
9. POLYCAB INDIA (RED)
इस स्टॉक में आज दबाव देखने को मिल सकता है
10 SPARC (GREEN)
अमेरिका में JPM Conference में कंपनी हिस्सा ले रही है
कामिनेनी स्टील के एसेट खरीद के लिए कंपनी सफल बिडर बनी। ये डील कैश में 450 करोड़ रुपये में होगी
2. HERANBA INDUSTRIES (GREEN)
DAIKAFFIL केमिकल के 31.50% इक्विटी और वोटिंग राइट खरीदे
3. INTERGLOBE AVIATION (GREEN)
DGCA ने गोंदिया एयरपोर्ट से स्पेशल VFR ऑपरेशन की मंजूरी दी। इंडिगो की ATR 72-600 टाइप एयरक्राफ्ट को मंजूरी मिली
4. WELSPUN ENTERPRISES (GREEN)
गुजरात पिपावाव के साथ ग्रीन हाइड्रोजन पहल के लिए करार किया
5. SENCO GOLD (GREEN)
कंपनी ने कहा कि Q3 में आय सबसे ज्यादा 24% बढ़ी। Q3 में कंपनी के फुटफॉल में 40% वहीं इनवॉइस 6% की तेजी आयी। बढ़ते गोल्ड के दामों के बीच कंपनी की वॉल्यूम ग्रोथ में 9% की बढ़त देखने को मिली। डायमंड ज्वेलरी में कंपनी की वॉल्यूम ग्रोथ 27% बढ़ी
6. SHIVA CEMENT(GREEN)
JSW ग्रुप सीमेंट बिजनेस कंपनी का IPO लाने की तैयारी कर रहा है। कंपनी का टारगेट फिलहाल 6,000 करोड़ रुपये जुटाने का है। कंपनी का लक्ष्य देश के टॉप सीमेंट निर्माताओं में शामिल होना है
7. NEW INDIA ASSURANCE COMPANY (RED)
कंपनी का 2379 करोड़ रुपये की GST डिमांड के लिए टैक्स ऑर्डर मिला
8. NCC (GREEN)
स्मॉल कैप वर्ल्ड फंड ने 36 लाख शेयर खरीदे। उन्होंने 185 रुपये/शेयर के भाव पर 36 लाख शेयर खरीदे
9. STEEL STRIPS (GREEN)
कंपनी की तरफ से पॉजिटिव अपडेट आया है
10. COFORGE (GREEN)
मॉर्गन स्टैनली ने स्टॉक पर ओवरवेट रेटिंग दी है
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)