Top 20 Stocks Today- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

Top 20 Stocks Today- TATA ELXSI पर एक एक्सपर्ट ने Green सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि Q1 में आय 850 करोड़ रुपये से बढ़कर 926 करोड़ रुपये रही। बड़ी डील से सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट सेगमेंट को सपोर्ट मिला है। SDV में बड़ी डील से ट्रांसपोर्टेशन में अच्छी ग्रोथ रही। कुछ प्रोजेक्ट में देरी से हेल्थकेयर में दबाव नजर आया

अपडेटेड Jul 11, 2024 पर 11:06 AM
GLENMARK LIFE SCIENCES पर दूसरे एक्सपर्ट ने Red सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि ग्लेनमार्क फार्मा इस कंपनी में हिस्सेदारी बेचेगी। OFS के जरिए 7.84% हिस्सेदारी बेचेगी
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Top 20 Stocks Today- आज IT दिग्गज TCS के पहली तिमाही के नतीजे आएंगे। कंपनी की आय डील में तेजी से तिमाही आधार पर 1.6 परसेंट बढ़ सकती है। लेकिन मार्जिन में 130 basis points कमी का अनुमान लगाया गया है। सैलरी बढ़ोतरी से मार्जिन पर असर मुमकिन है। Demand Environment पर मैनेजमेंट कमेंट्री पर बाजार की नजर रहेगी। इससे आज आईटी कंपनियों के शेयरों में एक्शन दिख सकता है। इन सेक्टर्स पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए YES BANK और TATA ELXSI सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।

    आशीष वर्मा की टीम

    1) RAYMOND (Green)

    कंपनी के डीमर्जर की एक्स-डेट आज है लिहाजा शेयर में तेजी संभव है


    2) PTC INDUSTRIES (Green)

    13 जुलाई को कंपनी के बोर्ड की बैठक होगी। बोर्ड बैठक में फंड जुटाने के प्रस्ताव पर चर्चा होगी। शेयर में तेजी संभव है

    3) YES BANK (Green)

    अबू धाबी, जापान की कंपनियां $5 बिलियन के हिस्सा खरीद की रेस में हैं। हिस्सा खरीद की रेस में फर्स्ट अबू धाबी बैंक PJSC है। मित्सुबिशी UFJ फाइनेंशियल, सुमितोमो मित्सुई फाइनेंशियल भी रेस में है

    4) GODFREY PHILLIPS (Red)

    केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि तंबाकू क्षेत्र में FDI नियमों में सरकार ढील नहीं देगी

    5) GLENMARK LIFE SCIENCES (Red)

    ग्लेनमार्क फार्मा इस कंपनी में हिस्सेदारी बेचेगी। OFS के जरिए 7.84% हिस्सेदारी बेचेगी

    6) EIH (Green)

    ओबेरॉय राजविलास जयपुर विश्व का सर्वश्रेष्ठ होटल बना। होटल को 2024 के लिए विश्व का सर्वश्रेष्ठ होटल पुरस्कार मिला। अमेरिका ट्रैवल + लीजर ने होटल को पुरस्कार दिया

    7) PROTEAN EGOV TECHNOLOGIES (Green)

    बड़ौदा म्यूचुअल फंड ने 2.25 लाख शेयर 1467.71 के भाव पर बेचे हैं

    8) DELHIVERY (Green)

    कई बड़े फंड हाउस ने कंपनी के शेयर खरीदे हैं

    9) KESORAM INDUSTRIES (Red)

    सालाना आधार पर Q1 में आय 12% गिरकर 879 करोड़ रही। Q1 में घाटा 32 करोड़ रुपये से बढ़कर 62 करोड़ रहा

    10) JTL INDUSTRIES (Green)

    सालाना आधार पर Q1 में आय 2% बढ़कर 515 करोड़ रुपये रही। Q1 में मार्जिन 7% से बढ़कर 7.7% रही

    नीरज वाजपेयी की टीम

    1- KCP SUGAR (Green)

    कंपनी के रेवन्यू और मुनाफे में बढ़त देखने को मिली है

    2- ANAND RATHI WEALTH (Green)

    आज कंपनी तिमाही नतीजे पेश करेगी, शेयर में तेजी की उम्मीद है

    3- TATA ELXSI (Green)

    Q1 में आय 850 करोड़ रुपये से बढ़कर 926 करोड़ रुपये रही। बड़ी डील से सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट सेगमेंट को सपोर्ट मिला है। SDV में बड़ी डील से ट्रांसपोर्टेशन में अच्छी ग्रोथ रही। कुछ प्रोजेक्ट में देरी से हेल्थकेयर में दबाव नजर आया। ऑटोमोटिव OEMs में ग्रोथ बरकरार रहने की उम्मीद है

    4- BANSAL WIRE (Green)

    कोटक महिंद्रा म्यूचुअल फंड ने करीब 24 लाख शेयर खरीदे हैं। कंपनी ने 350 रुपये/शेयर के भाव पर शेयर खरीदे हैं

    5- HINDALCO (Green)

    आर्थिक सुधार पर चीन में 15-18 जुलाई तक बैठक होगी लिहाजा शेयर में तेजी संभव है

    6-VEDANTA (Green)

    आर्थिक सुधार पर चीन में 15-18 जुलाई तक बैठक, शेयर में तेजी संभव है

    China economic reform meeting on July 15-18

    7- VIP INDUSTRIES (Green)

    इंटरनेशनल कन्वेयर ने कंपनी के 1.14 लाख शेयर खरीदे हैं

    8- HPCL (Green)

    मैक्वेरी ने रेटिंग न्यूट्रल से बढ़ाकर आउटपरफॉर्म की है

    9- Ambuja Cements

    अंबुजा सीमेंट पर नोमुरा ने खरीदारी की राय दी है। इसके शेयर का टारगेट बढ़ाकर 780 रुपये प्रति शेयर तय किया है

    10- Havells

    हैवेल्स पर यूबीएस ने खरीदारी की राय दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 2040 रुपये तय किया है

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।