Top 20 Stocks Today- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई
Top 20 Stocks Today- MARKSANS PHARMA पर एक एक्सपर्ट ने Green सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि Q1 में मुनाफा सालाना आधार पर 60 करोड़ रुपये से 15% बढ़कर 69 करोड़ रुपये रहा। Q1 में आय 434 करोड़ रुपये से 15% बढ़कर 500 करोड़ रुपये रही। Q1 में EBITDA 73 करोड़ रुपये से 40% बढ़कर 102 करोड़ रुपये रहा
PVR पर दूसरे एक्सपर्ट ने Green सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि गदर-2 को लेकर क्रेज के चलते शेयर में तेजी संभव है
Top 20 Stocks Today- पहली तिमाही में JSPL का मुनाफा 15% घट गया। कंपनी के रेवेन्यू और मार्जिन पर भी पहली तिमाही के दौरान दबाव देखने को मिला। लेकिन सभी आंकड़े अनुमान से अच्छे रहे। वहीं NDMC के PROFIT में 13% का उछाल आया। मार्जिन में सुस्ती नजर आई। इसकी वजह से आज बाजार में इस शेयरों में एक्शन दिख सकता है। इन शेयरों के एक्शन पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए MARKSANS PHARMA और PVR सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।
आशीष वर्मा की टीम
1. MARKSANS PHARMA (Green)
सालाना आधार पर Q1 में मुनाफा 15% बढ़ा। मुनाफा 60 करोड़ रुपये से बढ़कर 69 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर Q1 में आय 15% बढ़ी। आय 434 करोड़ रुपये से बढ़कर 500 करोड़ रुपये रही। Q1 में EBITDA 40% बढ़ा। ये 73 करोड़ रुपये से बढ़कर 102 करोड़ रुपये रहा। Q1 में EBITDA मार्जिन 16.8% से बढ़कर 20.4% रही
2. ATUL AUTO (Red)
Q1 में घाटा 4 करोड़ रुपये से बढ़कर 9 करोड़ रुपये रहा। Q1 में आय 44% घटी। आय 107 करोड़ रुपये से घटकर 60 करोड़ रुपये रही
3. ORIENT GREEN POWER COMPANY (Green)
Q1 में आय 1.4% बढ़ी, एडजस्टेड मुनाफा 64% बढ़ा। Q1: मार्जिन में भी 74% की बढ़ोतरी नजर आई
4. PVR (Green)
गदर-2 को लेकर क्रेज के चलते शेयर में तेजी संभव है
5. NYKAA (Green)
सालाना आधार पर Q1 में आय 24% बढ़ी। आय 1,148 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,422 करोड़ रुपये रही। Q1 में EBITDA 60% बढ़ा। ये 46 करोड़ रुपये से बढ़कर 73 करोड़ रुपये रहा
6. TIMKEN INDIA (Red)
कंपनी का जमशेदपुर प्लांट 25 अगस्त से 3 सितंबर 2023 तक बंद रहेगा। कम डिमांड के कारण प्लांट बंद रहेगा
7. RUPA & CO (Red)
सालाना आधार पर Q1 में मुनाफा 78% घटा। मुनाफा 19 करोड़ रुपये से घटकर 4 करोड़ रुपये रहा। Q1 में आय 52% घटी। आय 407 करोड़ रुपये से घटकर 195 करोड़ रुपये रही
8. ABB INDIA (Green)
सालाना आधार पर Q2 में मुनाफा 140 करोड़ रुपये से बढ़कर 296 करोड़ रुपये रहा। Q2 में आय 2,053 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,509 करोड़ रुपये रही
9. VOLTAS (Red)
अनुमान के मुताबिक कंपनी के Q1 नतीजे कमजोर रहे। Q1 में मार्जिन 6.4% से घटकर 5.5% रही
10. PFIZER (Red)
सालाना आधार पर Q1 में आय 593 करोड़ रुपये से घटकर 531 करोड़ रुपये रही। Q1 में EBITDA 192 करोड़ रुपये से घटकर 111 करोड़ रुपये रही
नीरज वाजपेयी की टीम
1-LUPIN (Green)
US FDA ने मनिदीप मैन्युफैक्चरिंग यूनिट-2 की जांच पूरी की। US FDA ने बिना आपत्ति मैन्युफैक्चरिंग यूनिट जांच पूरी की। 7-11 अगस्त के बीच यूनिट की जांच हुई थी
2-AUROBINDO PHARMA (Green)
तिमाही आधार पर Q1 में आय 6473 करोड़ रुपये से बढ़कर 6851 करोड़ रुपये रही। Q1 में EBITDA 1002 करोड़ रुपये से बढ़कर 1151 करोड़ रुपये रहा
3-ADVANCED ENZYMES (Green)
सालाना आधार पर Q1 में मुनाफा 61% बढ़ा। मुनाफा 18 करोड़ रुपये से बढ़कर 29 करोड़ रुपये रहा। Q1 में आय 22% बढ़ी। आय 121 करोड़ रुपये से बढ़कर 147 करोड़ रुपये रही
4-CROMPTON (Red)
सालाना आधार पर Q1 में मुनाफा 2% घटा। मुनाफा 121 करोड़ रुपये से घटकर 118 करोड़ रुपये रहा। Q1 में EBITDA 16% घटा। ये 220 करोड़ रुपये से घटकर 186 करोड़ रुपये रहा
5-SALASAR (Green)
सालाना आधार पर Q1 में मुनाफा 38% बढ़ा। मुनाफा 7 करोड़ रुपये से बढ़कर 10 करोड़ रुपये रहा। Q1 में आय 24% बढ़ी। आय 211 करोड़ रुपये से बढ़कर 262 करोड़ रुपये रही
6-SUPRAJIT ENGG (Green)
सालाना आधार पर Q1 में मुनाफा 21% बढ़ा। मुनाफा 27 करोड़ रुपये से बढ़कर 33 करोड़ रुपये रहा। Q1 में आय 5% बढ़ी। आय 645 करोड़ रुपये से बढ़कर 680 करोड़ रुपये रही
7-CITY UNION BANK (Red)
सालाना आधार पर Q1 में NII 524.9 करोड़ रुपये से घटकर 522.6 करोड़ रुपये रही। पिछले 5-6 सालों में सबसे कमजोर NII ग्रोथ देखने को मिली
8-GE POWER (Red)
सालाना आधार पर Q1 में घाटा 59 करोड़ रुपये से बढ़कर 136 करोड़ रुपये रहा। Q1 में आय 14% घटी। आय 491 करोड़ रुपये से घटकर 424 करोड़ रुपये रही
9- UNO MINDA (Green)
सब्सिडियरी ने हरियाणा के बावल में EV सिस्टम प्लांट लगाया
10- JSPL (RED)
जेएसपीएल के शेयर पर मॉर्गन स्टैनली ने अंडरवेट रेटिंग दी है
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)