Top 20 Stocks Today- ईरान- इजरायल टेंशन के बीच भी क्रूड के भाव में नरमी देखने को मिल रही है। क्रूड 90 डॉलर के करीब नजर आया। हालांकि इस टेंशन से सोने की चमक बढ़ी है। सोने का भाव 2,400 डॉलर के करीब पहुंच गया है। इसकी वजह से OMCs, पेंट, सीमेंट और एविएशन शेयरों में एक्शन दिख सकता है। इन शेयरों के एक्शन पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए HDFC BANK और ONGC सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।
