Top 20 Stocks Today- सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें 2 रुपए प्रति लीटर घटाई। नई कीमतें आज से लागू हो गई हैं। ब्रेंट का भाव 85 डॉलर के पार निकला। आज ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के शेयर फोकस में रहेंगे। इसकी वजह से OMCs, पेंट, सीमेंट और एविएशन शेयरों में एक्शन दिख सकता है। इन शेयरों के एक्शन पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए HDFC BANK और IIFL FINANCE सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।
