Top 20 Stocks Today- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

Top 20 Stocks Today- AMBUJA CEMENT पर एक एक्सपर्ट ने Green सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि अंबुजा सीमेंट में अदाणी ग्रुप 8,339 करोड़ डालेगा। वॉरंट के जरिए अंबुजा सीमेंट में कंपनी निवेश करेगी। अदाणी ग्रुप का अंबुजा सीमेंट में हिस्सा 70.3% होगा। अंबुजा सीमेंट में कुल निवेश 20,000 करोड़ रुपये का होगा। 2028 तक क्षमता 140 MTPA करने का लक्ष्य है

अपडेटेड Apr 18, 2024 पर 8:49 AM
VOLTAS पर दूसरे एक्सपर्ट ने Green सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि कई राज्यों में पारा 40 डिग्री के पार निकल गया। कंपनी के प्रोडक्ट्स की बिक्री बढ़ने की उम्मीद है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Top 20 Stocks Today- कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिली। ब्रेंट 3 परसेंट फिसलकर 87 डॉलर के पास आया। इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का जोखिम घटने से कीमतों पर दबाव देखने को मिला। इसकी वजह से OMCs, पेंट, सीमेंट और एविएशन शेयरों में एक्शन दिख सकता है। इन शेयरों के एक्शन पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए AMBUJA CEMENT और VOLTAS सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।

    आशीष वर्मा की टीम

    1) ANGEL ONE (Green)

    Q4 में कंपनी की कुल आय 28% बढ़कर 1358 करोड़ रुपये रही। Q4 में कंपनी का मुनाफा 31% बढ़कर 340 करोड़ रुपये रहा


    2) ICICI LOMBARD (Green)

    Q4 में कंपनी का ग्रॉस प्रीमियम सालाना 17% बढ़ा। Q4 में कंपनी का नेट प्रीमियम 18% बढ़ा

    3) PAYTM (Green)

    NPCI ने 4 बैंकों को थर्ड पार्टी एप्लीकेशन प्रोवाइडर बनने की मंजूरी दी

    4) AMBUJA CEMENT (Green)

    अंबुजा सीमेंट में अदाणी ग्रुप 8,339 करोड़ डालेगा। वॉरंट के जरिए अंबुजा सीमेंट में कंपनी निवेश करेगी। अदाणी ग्रुप का अंबुजा सीमेंट में हिस्सा 70.3% होगा। अंबुजा सीमेंट में कुल निवेश 20,000 करोड़ रुपये का होगा। 2028 तक क्षमता 140 MTPA करने का लक्ष्य है।

    5) ZEE ENTERTAINMENT ENTERPRISES (Green)

    सोनी के खिलाफ NCLT से मर्जर की याचिका वापस ली

    6) VODAFONE IDEA (Green)

    आज से कंपनी का 18,000 करोड़ का FPO खुलेगा। कंपनी का FPO 22 अप्रैल तक खुला रहेगा। इसका प्राइस बैंड 10-11 रुपये/शेयर रहेगा

    7) TARC (Green)

    Q4 में कंपनी की बिक्री 600% बढ़कर 1281 करोड़ रुपये रही

    8) BLUE STAR (Green)

    CESTAT ने आंध्र प्रदेश टैक्स अथॉरिटी की याचिका खारिज की

    9) KIMS (RED)

    कंपनी को इनकम टैक्स विभाग से 307 करोड़ रुपये का नोटिस मिला

    10) POWER GRID (Green)

    कंपनी के इंटर-स्टेट ट्रांसमिशन के लिए ऑर्डर मिला। मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान के लिए कंपनी को ऑर्डर मिला

    निफ्टी 22050-21980 के नीचे फिसले तो 21887 तक की गिरावट संभव - वीरेंद्र कुमार

    नीरज वाजपेयी की टीम

    1- BIOCON (Green)

    ब्राजील की कंपनी Biomm के साथ कंपनी ने लाइसेंस, सप्लाई करार किया है। Semaglutide दवा के लिए लाइसेंस, सप्लाई करार किया है। दवा का इस्तेमाल डायबिटीज के इलाज में होता है

    2- HPCL (Green)

    क्रूड का भाव 2 हफ्तों के निचले स्तरों पर पहुंचा। ब्रेंट $88 के नीचे आया

    3- IOC (Green)

    क्रूड का भाव 2 हफ्तों के निचले स्तरों पर पहुंचा। ब्रेंट $88 के नीचे आया

    4- VOLTAS (Green)

    कई राज्यों में पारा 40 डिग्री के पार निकल गया। कंपनी के प्रोडक्ट्स की बिक्री बढ़ने की उम्मीद है

    5- SYMPHONY (Green)

    देश के कई राज्यों में पारा 40 डिग्री के पार निकल गया। कंपनी के प्रोडक्ट्स की बिक्री बढ़ने की उम्मीद है

    6- HAVELLS (Green)

    देश के कई राज्यों में पारा 40 डिग्री के पार निकल गया। कंपनी के प्रोडक्ट्स की बिक्री बढ़ने की उम्मीद है

    7- KAMAT HOTELS (Green)

    ऑर्किड होटल्स ने अयोध्या में 49 कमरों का होटल खोला। 49 कमरों के इस नए होटल को कंपनी ऑपरेट करेगी

    8) JUST DIAL (GREEN)

    कंपनी का Q4 परफॉर्मेंस अच्छा रहा। शेयर में तेजी दिख सकती है

    9) HDFC LIFE (GREEN)

    आज कंपनी के नतीजे आयेंगे। नतीजों से पहले शेयर में तेजी दिख सकती है

    10) LEMON TREE (GREEN)

    कंपनी का Q4 PERFORMANCE अच्छा रहा। शेयर में मजबूती नजर आ सकती है

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।