Top 20 Stocks Today- इन 20 स्टॉक्स में ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

Top 20 Stocks Today- ONGC पर एक एक्सपर्ट ने GREEN सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि कच्चे तेल के घरेलू प्रोडक्शन पर विंडफॉल टैक्स घटा दिया गया है। विंडफॉल टैक्स ₹5200/टन से घटाकर ₹3250/टन किया गया। हालांकि डीजल, पेट्रोल और ATF पर जीरो एक्सपोर्ट ड्यूटी जारी रहेगी

अपडेटेड Jun 18, 2024 पर 9:40 AM
DABUR पर दूसरे एक्सपर्ट ने RED सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि राजस्थान में MDH, Everest मसालों के कुछ बैच असुरक्षित पाये गये। राजस्थान फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने जांच में मसाले असुरक्षित मिले
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Top 20 Stocks Today- कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स घटा। विंडफॉल टैक्स 37 परसेंट घटाकर 3250 रुपए प्रति टन किया गया। डीजल, पेट्रोल और ATF पर जीरो एक्सपोर्ट ड्यूटी जारी रहेगी। उधर क्रूड कीमतों में उछाल देखने को मिला। ब्रेंट का भाव 84 डॉलर के पार निकला। इसकी वजह से आज ओएमसी, एविएशन और सीमेंट स्टॉक्स में एक्शन दिख सकता है। इन शेयरों के एक्शन पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए DABUR और INDIA CEMENT सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।

    आशीष वर्मा की टीम

    1) YATRA ONLINE (GREEN)

    IXIGO की लिस्टिंग आज होगी लिहाजा शेयर में तेजी की उम्मीद है


    2) KERNEX MICROSYSTEMS (GREEN)

    इस स्टॉक में आज मोमेंटम नजर आ सकता है

    3) HBL POWER SYSTEMS (GREEN)

    कंपनी ने भारतीय रेलवे को TCAS पेश किया। TCAS यानी ट्रेन कोलिजन अवॉइडेंस सिस्टम होता है

    4) ONGC (GREEN)

    कच्चे तेल के घरेलू प्रोडक्शन पर विंडफॉल टैक्स घटा। टैक्स ₹5200/टन से घटाकर ₹3250/टन किया गया। डीजल, पेट्रोल और ATF पर जीरो एक्सपोर्ट ड्यूटी जारी रहेगी

    5) PARAS DEFENCE (GREEN)

    अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी ने 5.61 लाख शेयर खरीदे

    6) ADANI ENTERPRISES (GREEN)

    प्रोमोटर ने खुले बाजार से शेयर खरीद 2.02% हिस्सेदारी बढ़ाई। प्रोमोटर की हिस्सेदारी 71.93% से बढ़कर 73.95% हुई।

    7) PARAG MILK FOODS (GREEN)

    कंपनी ने दूध के दाम 2 रुपये/लीटर बढ़ाए। शेयर में तेजी की उम्मीद है

    8) INTERGLOBE AVIATION (GREEN)

    कंपनी को Pratt & Whitney से मुआवजा मिलेगा। ग्राउंडेड एयरक्रॉफ्ट के लिए कंपनी को मुआवजा मिलेगा। मुआवजे की रकम का खुलासा नहीं हुआ है। सप्लाई और इंजन में खामी के चलते कई विमान खड़े हैं

    9) ZYDUS LIFESCIENCES (RED)

    US FDA ने कंपनी को इंजेक्टेबल प्लांट को OAI करार दिया। कंपनी ने 18-27 मार्च के बीच प्लांट की जांच की थी

    10) BIOCON (RED)

    कंपनी के विशाखापत्तनम प्लांट को USFDA से 3 आपत्तियां मिली

    निफ्टी 23489-23523 के ऊपर टिके तो 23613-656 के नए लक्ष्य खुलेंगे- वीरेंद्र कुमार

    यतिन मोता की टीम

    1) DABUR (RED)

    राजस्थान में MDH, Everest मसालों के कुछ बैच असुरक्षित पाये गये। राजस्थान फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने जांच में मसाले असुरक्षित मिले

    2) BHARTI AIRTEL (GREEN)

    दूरसंचार विभाग को 7904 करोड़ रुपये का स्पेक्ट्रम बकाया चुकाया। समय से पहले कंपनी ने पेमेंट किया। 2012 और 2015 में मिले स्पेक्ट्रम के लिए भुगतान किया

    3) Wipro (GREEN)

    कंपनी ने कपड़ों के ब्रांड हैन्सब्रांड्स के साथ करार को बढ़ाया

    4) OIL INDIA (GREEN)

    कच्चे तेल के घरेलू प्रोडक्शन पर विंडफॉल टैक्स घटा। टैक्स ₹5200/टन से घटाकर ₹3250/टन किया गया। डीजल, पेट्रोल और ATF पर जीरो एक्सपोर्ट ड्यूटी जारी रहेगी

    5) PIDILITE INDUSTRIES (GREEN)

    UV टेक्नोलॉजी लाइसेंसिंग के लिए ICA के साथ करार किया। इटली की कंपनी के साथ करार किया

    6) GODAWARI POWER & ISPAT (GREEN)

    बोर्ड ने 301 करोड़ रुपये के शेयर बायबैक को मंजूर दी। 1400 रुपये/शेयर के भाव पर बायबैक को मंजूरी मिली। 30% प्रीमियम पर 21.5 लाख शेयरों का बायबैक किया जायेगा

    7) JUBILANT PHARMOVA (GREEN)

    कंपनी की रेडियो फार्मेसी नेटवर्क बढ़ाने की योजना है। कंपनी नेटवर्क को बढ़ाने के लिए 5 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी

    8) ROTO PUMPS (GREEN)

    GPS रिन्यूएबल्स से कंपनी को 14.4 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला

    9) RITES (GREEN)

    रेल इंफ्रा कामों के लिए कंपनी ने DVC (दामोदर वैली कॉर्पोरेशन) के साथ करार किया

    10) Hindustan Aeronautics (GREEN)

    रक्षा मंत्रालय ने हल्के लड़ाकू हेलिकॉप्टर के लिए बोली मंगाई। रक्षा मंत्रालय ने रिक्वेस्ट फॉर प्रोपोजल जारी किया है

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।