Top 20 Stocks Today- कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स घटा। विंडफॉल टैक्स 37 परसेंट घटाकर 3250 रुपए प्रति टन किया गया। डीजल, पेट्रोल और ATF पर जीरो एक्सपोर्ट ड्यूटी जारी रहेगी। उधर क्रूड कीमतों में उछाल देखने को मिला। ब्रेंट का भाव 84 डॉलर के पार निकला। इसकी वजह से आज ओएमसी, एविएशन और सीमेंट स्टॉक्स में एक्शन दिख सकता है। इन शेयरों के एक्शन पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए DABUR और INDIA CEMENT सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।
