Top 20 Stocks Today- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई
Top 20 Stocks Today- ITC पर एक एक्सपर्ट ने Red सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि Q1 में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 4,902.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,917.5 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की आय 15,828 करोड़ रुपये से बढ़कर 17,000 करोड़ रुपये रही। पहली तिमाही में EBITDA 6,250 करोड़ रुपये से बढ़कर 6,295.4 करोड़ रुपये रहा
SUN PHARMA पर दूसरे एक्सपर्ट ने Green सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि जेफरीज ने सन फार्मा पर खरीदारी की राय देकर इसका टारगेट बढ़ाकर 2000 रुपये तय किया है
Top 20 Stocks Today- PRATAAP SNACKS का Q1 में मुनाफा सालाना आधार पर 13 करोड़ रुपये से घटकर 9.4 करोड़ रुपये रहा। Q1 में आय 387.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 421.4 करोड़ रुपये रही। वहीं SURYODAY SF BANK का Q1 में मुनाफा सालाना आधार पर 48 करोड़ रुपये से बढ़कर 70.1 करोड़ रुपये हो गया। बैंक की Q1 में NII 224.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 293.2 करोड़ रुपये रही। इसकी वजह से आज प्राइवेट फाइनेंस कंपनियों से शेयरों में एक्शन देखने को मिल सकता है। इन कंपनियों के एक्शन पर बाजार की नजरें रहेंगी वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए ITC और SUN PHARMA सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।
सालाना आधार पर Q1 में मुनाफा 4,902.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,917.5 करोड़ रुपये रहा। Q1 में आय 15,828 करोड़ रुपये से बढ़कर 17,000 करोड़ रुपये रही। Q1 में EBITDA 6,250 करोड़ रुपये से बढ़कर 6,295.4 करोड़ रुपये रहा। Q1 में EBITDA मार्जिन 39.5% से घटकर 37% रही
2) PRATAAP SNACKS (Red)
सालाना आधार पर Q1 में प्रताप स्नैक्स का मुनाफा 13 करोड़ रुपये से घटकर 9.4 करोड़ रुपये रहा। Q1 में आय 387.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 421.4 करोड़ रुपये रही। Q1 में EBITDA 32.8 करोड़ रुपये से घटकर 30.1 करोड़ रुपये रहा। Q1 में मार्जिन 8.5% से घटकर 7.1% रही
3) REPCO HOME FINANCE (Red)
सालाना आधार पर मुनाफा 17.9% बढ़कर 112.5 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में मुनाफा 95 करोड़ रुपये रहा था। वहीं कंपनी की NII 24.5% घटकर 174.8 करोड़ रुपये रही जबकि पिछले साल की समान तिमाही में ये 231.4 करोड़ रुपये रही थी
4) TRIVENI ENGINEERING (Red)
सालाना आधार पर Q1 में त्रिवेणी इंजीनियरिंग का मुनाफा 67.6 करोड़ रुपये से घटकर 31 करोड़ रुपये रहा। Q1 में आय 1,432.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,534 करोड़ रुपये रही। Q1 में EBITDA 125 करोड़ रुपये से घटकर 86.2 करोड़ रुपये रहा। Q1 में EBITDA मार्जिन 8.7% से घटकर 5.6% रही
5) SOMANY CERAMICS (Red)
सालाना आधार पर सोमनी सेरामिक्स का Q1 में मुनाफा 15 करोड़ रुपये से घटकर 12 करोड़ रुपये रहा। Q1 में आय 586.5 करोड़ रुपये से घटकर 578.6 करोड़ रुपये रही। Q1 में EBITDA 50.6 करोड़ रुपये से घटकर 49 करोड़ रुपये रहा। Q1 में EBITDA 8.6% से घटकर 8.5% रहा
6) SYMPHONY (Green)
6 अगस्त की बैठक में बोर्ड शेयर बायबैक पर विचार करेगा
7) MOREPEN LABORATORIES (Green)
कंपनी ने QIP लॉन्च किया। कंपनी की 200 करोड़ जुटाने की योजना है
8) GODREJ AGROVET (Green)
सालाना आधार पर Q1 में मुनाफा 107 करोड़ रुपये से बढ़कर 131.6 करोड़ रुपये रहा। Q1 में आय 2,510.2 करोड़ रुपये से घटकर 2,350.8 करोड़ रुपये रही। Q1 में EBITDA 193 करोड़ रुपये से बढ़कर 226.2 करोड़ रुपये रहा। Q1 में EBITDA मार्जिन 7.7% से बढ़कर 9.6% रही
9) PARADEEP PHOSPHATES (Green)
सालाना आधार पर Q1 में 120 करोड़ रुपये घाटे के मुकाबले 5.4 करोड़ रुपये मुनाफा हुआ। Q1 में आय 3,054 करोड़ रुपये से घटकर 2,377 करोड़ रुपये रही
10) PVR INOX (Green)
अहमदाबाद में पैलेडियम मॉल में 9-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स खोला। आज रिलीज होंगी 3 फिल्में, शेयर में तेजी की उम्मीद
सालाना आधार पर Q1 में इंडेजीन का मुनाफा 68 करोड़ रुपये से बढ़कर 87.7 करोड़ रुपये रहा। Q1 में आय 607.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 676.5 करोड़ रुपये रही। Q1 में EBITDA 96.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 128.9 करोड़ रुपये रहा। Q1 में EBITDA मार्जिन 15.9% से बढ़कर 19% रही
2- SURYODAY SF BANK (Green)
सालाना आधार पर Q1 में सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक का मुनाफा 48 करोड़ रुपये से बढ़कर 70.1 करोड़ रुपये हो गया। बैंक की Q1 में NII 224.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 293.2 करोड़ रुपये रही। तिमाही आधार पर Q1 में नेट NPA 0.86% से घटकर 0.47% रहा। Q1 में प्रोविजनिंग 48.16 करोड़ रुपये से बढ़कर 51.56 करोड़ रुपये रही। Q1 में प्रोविजनिंग 53.65 करोड़ रुपये से घटकर 51.56 करोड़ रुपये रही। Q1 में NIM 10.1% से घटकर 10% रही
3- SJS ENTERPRISES (Green)
Q1 में एसजेएस एंटरप्राइजेज की आय 111 करोड़ रुपये से बढ़कर 189 करोड़ रुपये रही। Q1 में मुनाफा 18 करोड़ रुपये से बढ़कर 28 करोड़ रुपये रहा। Q1 में EBITDA 31 करोड़ रुपये से बढ़कर 51 करोड़ रुपये रहा
4- GHCL TEXTILES (Green)
Q1 में जीएचसीएल टेक्सटाइल्स की आय 263 करोड़ रुपये से बढ़कर 288 करोड़ रुपये रही। Q1 में मुनाफा 4 करोड़ रुपये से बढ़कर 12 करोड़ रुपये रहा
5- SURAJ ESTATE (Green)
Q1 में आय 102 करोड़ रुपये से बढ़कर 134 करोड़ रुपये रही। Q1 में मुनाफा 15 करोड़ रुपये से बढ़कर 30 करोड़ रुपये रहा। Q1 में EBITDA मार्जिन 45.63% से बढ़कर 47.35% रही
6-IDBI BANK (Green)
इस बैंक में सरकार और एलआई की तरफ से हिस्सेदारी बेची जा सकती है
7- TATA MOTORS (Red)
कंपनी का आउटलुक कमजोर रहा, गाइडेंस भी कमजोर रहा। इसके साथ डिमांड में कमी देखने को मिली। ईवी वॉल्यूम पहले से घट गया
8-INFOSYS (Green)
कंपनी को दिया गया GST Notice वापस ले लिया गया है। गाइडेंस को रिवाइज किया गया है
9-SUN PHARMA (Green)
जेफरीज ने सन फार्मा पर खरीदारी की राय दी है। इसका टारगेट बढ़ाकर 2000 रुपये तय किया है
10-ADANI PORTS (Green)
एचएसबीसी ने अदाणी पोर्ट्स पर खरीदारी की राय दी है। इसका टारगेट 1800 रुपये तय किया है
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)