Top 20 Stocks Today- PRATAAP SNACKS का Q1 में मुनाफा सालाना आधार पर 13 करोड़ रुपये से घटकर 9.4 करोड़ रुपये रहा। Q1 में आय 387.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 421.4 करोड़ रुपये रही। वहीं SURYODAY SF BANK का Q1 में मुनाफा सालाना आधार पर 48 करोड़ रुपये से बढ़कर 70.1 करोड़ रुपये हो गया। बैंक की Q1 में NII 224.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 293.2 करोड़ रुपये रही। इसकी वजह से आज प्राइवेट फाइनेंस कंपनियों से शेयरों में एक्शन देखने को मिल सकता है। इन कंपनियों के एक्शन पर बाजार की नजरें रहेंगी वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए ITC और SUN PHARMA सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।
