Top 20 Stocks Today- इन 20 स्टॉक्स में ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई
Top 20 Stocks Today- Hero Motocorp पर एक एक्सपर्ट ने ग्रीन सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि सालाना आधार पर जून में कंपनी की गाड़ियों की कुल बिक्री 10% बढ़कर 5.54 लाख यूनिट्स रही। जून में घरेलू बिक्री 7% बढ़कर 5.25 लाख यूनिट्स रही। जून में एक्सपोर्ट 12032 यूनिट्स से बढ़कर 28827 यूनिट्स रहा
Zydus Life पर दूसरे एक्सपर्ट ने ग्रीन सिग्नल दिया है। निफ्टी फार्मा फरवरी के बाद उच्चतम स्तरों पर बंद हुआ। शेयर में भी कल मजबूत ब्रेकआउट देखने को मिला
Top 20 Stocks Today- ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCS) के शेयरों पर आज बाजार की नजर रहेगी। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी बोले, OMCS को LPG घाटे का जल्द मुआवजा मिल सकता है। वित्त मंत्रालय से पैसा जारी होने की उम्मीद जताई है। इसकी वजह से आज ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के शेयर में एक्शन दिख सकता है। इन कंपनियों के शेयरों पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए Hero Motocorp और Zydus Life सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।
आशीष वर्मा की टीम
1) HERO MOTOCORP (GREEN)
सालाना आधार पर जून में कुल बिक्री 10% बढ़कर 5.54 लाख यूनिट्स रही। जून में घरेलू बिक्री 7% बढ़कर 5.25 लाख यूनिट्स रही। जून में एक्सपोर्ट 12032 यूनिट्स से बढ़कर 28827 यूनिट्स रहा
2) HYUNDAI MOTOR INDIA (GREEN)
जून में कुल बिक्री 60924 यूनिट्स रही। जून में घरेलू बिक्री 44024 यूनिट्स रही। जून में एक्सपोर्ट 16900 यूनिट्स रहा। जून की कुल बिक्री में SUV की 67.6% हिस्सेदारी रही
3) LUPIN (GREEN)
US FDA से Lotemax Ophthalmic Gel को मंजूरी मिली। आंख सर्जरी के बाद सूजन घटाने में दवा का इस्तेमाल होता है
4) ASTRAZENECA PHARMA (GREEN)
CDSCO से Durvalumab Solution के लिए मंजूरी मिली। कंपनी को इंपोर्ट, बिक्री और डिस्ट्रीब्यूशन के लिए मंजूरी मिली
5) RITES (GREEN)
अफ्रीकन रेल कंपनी से 36 लाख डॉलर का ऑर्डर मिला
6) MOIL (GREEN)
कंपनी ने आयरन ओर, केमिकल ग्रेड्स की कीमतें 2% बढ़ाई। -44% और +44% मैगनीज कंटेट वाले ओर के दाम बढ़ाए हैं। कीमतों में बढ़ोतरी 1 जुलाई से लागू हुई
7) INDIAN OIL CORPORATION (GREEN)
हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि LPG घाटे का जल्द मुआवजा मिल सकता है। वित्त मंत्रालय से पैसा जारी होने की उम्मीद है
8) MARUTI SUZUKI (RED)
सालाना आधार पर जून में बिक्री 6% गिरकर 1.68 लाख यूनिट्स रही। जून में घरेलू बिक्री 12% गिरकर 1.30 लाख यूनिट्स रही। जून में एक्सपोर्ट 22% बढ़कर 37842 यूनिट्स रहा
9) HEG (RED)
कंपनी को 282.34 करोड़ रुपये का GST नोटिस मिला
10) NMDC (RED)
जून में आयरन ओर की कुल बिक्री 4% गिकर 3.58 मिलियन टन रही। जून में कुल उत्पादन 6% बढ़कर 3.57 मिलियन टन रहा
निफ्टी फार्मा फरवरी के बाद उच्चतम स्तरों पर बंद हुआ। शेयर में भी कल मजबूत ब्रेकआउट देखने को मिला
3. AMBER ENTERPRISES (GREEN)
शेयर का भाव 3 सीरीज की ऊंचाई पर बंद हुआ
4. AARTI INDUSTRIES (GREEN)
शेयर का भाव 200DEMA के ऊपर कायम लिहाजा इसमें तेजी की उम्मीद है
5. CESC (GREEN)
इसमें मजबूत पावर स्क्रिप/क्लियर रेंज ब्रेकआउट देखने को मिला
6. EICHER MOTORS (GREEN)
जून में रॉयल एनफील्ड बिक्री 22% बढ़कर 89,540 यूनिट रही। जून में RE एक्सपोर्ट 79% बढ़कर 12,583 यूनिट रहा जून में 350cc वाली RE बिक्री 25% बढ़कर 76,680 यूनिट रही
7. INDIAN BANK (GREEN)
शेयर 652 के पार निकला तो शेयर में और तेजी की उम्मीद है
8. VOLTAS (GREEN)
शेयर 2 महीनों के उच्चतम स्तरों के करीब पहुंचा
9. ASHOK LEYLAND (GREEN)
शेयर सितंबर 2024 के बाद उच्चतम स्तरों पर बंद हुआ
10. BIOCON (GREEN)
शेयर फरवरी 2025 के बाद उच्चतम स्तरों पर बंद हुआ
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)