Top 20 Stocks Today- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई
Top 20 Stocks Today- TVS MOTORS पर एक एक्सपर्ट ने Green सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि कंपनी के अप्रैल सेल्स के आंकड़े अनुमान से अच्छे रहे। सालाना आधार पर कंपनी की कुल सेल्स 25% बढ़कर 3.83 लाख यूनिट रही। नोमुरा को अप्रैल में कुल सेल्स 3.63 लाख रहने का अनुमान था
NET WEB पर दूसरे एक्सपर्ट ने Green सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि सालाना आधार पर Q4 में मुनाफा 14 करोड़ रुपये से बढ़कर 40 करोड़ रुपये रहा। Q4 में आय 123 करोड़ रुपये से बढ़कर 265 करोड़ रुपये रही
Top 20 Stocks Today- कच्चे तेल में दबाव देखने को मिला।2 दिन में कच्चा तेल 5.5% गिरा। ब्रेंट क्रूड का भाव $84/बैरल तक फिसला। US में तेल भंडार बढ़ने से क्रूड पर दबाव देखने को मिला।26 अप्रैल तक US तेल भंडार 7.3 Mn बैरल चढ़ा। मिडिल-ईस्ट टेंशन, डिमांड घटने की आशंका से दबाव देखने को मिला। इसकी वजह से OMCs, पेंट, सीमेंट और एविएशन शेयरों में एक्शन दिख सकता है। इन शेयरों के एक्शन पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए TVS MOTORS और CHENNAI PETRO सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।
आशीष वर्मा की टीम
1. MARUTI SUZUKI (RED)
कंपनी के अप्रैल सेल्स के आंकड़े अनुमान से कमजोर रहे। नोमुरा का अप्रैल में कुल सेल्स 1.73 लाख रहने का अनुमान था। सालाना आधार पर कुल सेल 4.7% बढ़कर 1.68 लाख यूनिट रही
2. TVS MOTORS (Green)
कंपनी के अप्रैल सेल्स के आंकड़े अनुमान से अच्छे रहे। सालाना आधार पर कंपनी की कुल सेल्स 25% बढ़कर 3.83 लाख यूनिट रही। नोमुरा को अप्रैल में कुल सेल्स 3.63 लाख रहने का अनुमान था
3. HAVELLS INDIA (Green)
Q4 में आय 12% बढ़ी जबकि मुनाफा 24% बढ़ा। Q4 में EBITDA 20% बढ़ा जबकि मार्जिन 10.9% से बढ़कर 11.7% रही
4. INDIAMART INTERMESH (Green)
सालाना आधार पर Q4 में आय 17.1% बढ़कर 314.7 करोड़ रुपये रही। Q4 में EBITDA 33.7% बढ़कर 88.4 करोड़ रुपये रहा। Q4 में मुनाफा 78.5% बढ़कर 99.6 करोड़ रुपये रहा। Q4 में मार्जिन 24.6% से बढ़कर 28.1% रही। Q4 में कंपनी ने 20 रुपये/शेयर के अंतिम डिविडेंड का ऐलान किया
5. FEDERAL BANK (Green)
KVS मनियन ने कोटक महिंद्रा बैंक के JMD पद से इस्तीफा दिया। KVS मनियन फेडरल बैंक ज्वाइन कर सकते हैं
6. MOIL (Green)
कंपनी ने फेरो-ग्रेड मैंगनीज ओर की कीमत बढ़ाई
7. WIPRO (Green)
नोकिया डिजिटल वर्कप्लेस को ट्रांसफर करने का ऑर्डर मिला
8. MAX ESTATES (Green)
न्यूयॉर्क लाइफ इंश्योरेंस के साथ MoU को बोर्ड की मंजूरी मिली
9. SBFC FINANCE (Green)
SBI MF ने 1.93 करोड़ शेयर खरीदे हैं। AMUNDI इंडिया स्मॉल कैप फंड ने 1.13 करोड़ शेयर खरीदे हैं। मॉर्गन स्टेनली एशिया सिंगापुर PTE ने 68.74 लाख शेयर खरीदे हैं
सालाना आधार पर Q4 में आय 123 करोड़ रुपये से बढ़कर 265 करोड़ रुपये रही। Q4 में मुनाफा 14 करोड़ रुपये से बढ़कर 40 करोड़ रुपये रहा
2-CHOLA INVEST (Green)
सालाना आधार पर Q4 में NII 42% बढ़कर 2848.2 करोड़ रुपये रही। Q4 में मुनाफा 24.6% बढ़कर 1065.2 करोड़ रुपये रहा। Q4 में GNPA 3.92% से घटकर 3.54% रहा। Q4 में NNPA 2.56% से घटकर 2.32% रहा
3-FIVE STAR BUSINESS FINANCE (Green)
सालाना आधार पर Q4 में NII 33% बढ़कर 481.4 करोड़ रुपये रही। Q4 में मुनाफा 40% बढ़कर 236 करोड़ रुपये रहा। Q4 में GNPA 1.4% से घटकर 1.38% रहा। Q4 में NNPA 0.65% से घटकर 0.63% रहा
4-GEOJIT FINANCIAL (Green)
सालाना आधार पर Q4 में आय 79% बढ़कर 208 करोड़ रुपये रही। Q4 में मुनाफा 77% बढ़कर 52 करोड़ रुपये रहा। Q4 में EBITDA 102% बढ़कर 83 करोड़ रुपये रहा
5-ADANI POWER (Green)
सालाना आधार पर Q4 में आय में 29% का उछाल देखने को मिला। आय बढ़कर 13787 करोड़ रुपये रही। Q4 में EBITDA में दो गुना से ज्यादा उछाल के साथ 5273 करोड़ रुपये रहा। FY24 में आय में 37% का उछाल रहा। आय बढ़कर 50960 करोड़ रुपये रही। FY24 में EBITDA दो गुना से ज्यादा उछाल के साथ 18789 करोड़ रुपये रहा
6-KOTAK BANK (Red)
KVS मनियन ने कोटक महिंद्रा बैंक के JMD पद से इस्तीफा दिया
7-RPG LIFE (Red)
तिमाही आधार पर Q4 में आय 154 करोड़ रुपये से घटकर 127 करोड़ रुपये रही। Q4 में EBITDA 38 करोड़ रुपये से घटकर 22 करोड़ रुपये रहा। तिमाही आधार पर Q4 में मुनाफा 26.5 करोड़ रुपये से घटकर 13.24 करोड़ रुपये रहा। Q4 में मार्जिन 24% से घटकर 17% रही
8- IOC (GREEN)
स्टॉक में रिकवरी देखने को मिल सकती है
9- HPCL (GREEN)
स्टॉक में रिकवरी देखने को मिल सकती है
10- BPCL (GREEN)
स्टॉक में रिकवरी देखने को मिल सकती है
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)