Top 20 Stocks Today- कच्चे तेल में दबाव देखने को मिला।2 दिन में कच्चा तेल 5.5% गिरा। ब्रेंट क्रूड का भाव $84/बैरल तक फिसला। US में तेल भंडार बढ़ने से क्रूड पर दबाव देखने को मिला।26 अप्रैल तक US तेल भंडार 7.3 Mn बैरल चढ़ा। मिडिल-ईस्ट टेंशन, डिमांड घटने की आशंका से दबाव देखने को मिला। इसकी वजह से OMCs, पेंट, सीमेंट और एविएशन शेयरों में एक्शन दिख सकता है। इन शेयरों के एक्शन पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए TVS MOTORS और CHENNAI PETRO सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।
