Top 20 Stocks Today- दो दिग्गज प्राइवेट बैंक आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) और कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) के आज तीसरी तिमाही के नतीजे आएंगे। इसके साथ ही परसिस्टेंट सिस्टम और कैनफिन होम के नतीजों का भी इंतजार रहेगा। इसकी वजह से आज इन दोनों बैंकिंग शेयरों में एक्शन दिख सकता है। इन शेयरों के एक्शन पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए CREDITACCESS GRAMEEN और FORTIS HEALTHCARE सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।
