Top 20 Stocks Today- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कमा सकते हैं इंट्राडे में जोरदार मुनाफा

Top 20 Stocks Today- INDIGO पर एक एक्सपर्ट ने GREEN सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि DGCA के NOVEMBER DATA के अनुसाल सालाना आधार पर नवंबर में घरेलू एयर पैसेंजर ट्रैफिक 11.9% बढ़कर 1.42 करोड़ रहा। मासिक आधार पर नवंबर में इंडिगो का मार्केट शेयर 63.3% से बढ़कर 63.6% रहा

अपडेटेड Dec 24, 2024 पर 9:29 AM
Story continues below Advertisement
ITC पर दूसरे एक्सपर्ट ने GREEN सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि इसमें 478-480 का इंतजार करें। अगर ये पार हुआ तो 495 का लेवल संभव है

Top 20 Stocks Today- डॉलर में मजबूती देखने को मिल रही है। वहीं अगले साल सप्लाई बढ़ने की आशंका से क्रूड पर दबाव नजर आया है। इसका भाव करीब आधा परसेंट गिरकर 73 डॉलर के नीचे चला गया है। उधर सोने में भी हल्की कमजोरी रही है। इसकी वजह से आज ऑयल एंड गैस, पेंट और सीमेंट के साथ गोल्ड लोन में कारोबार करने वाली कंपनियों के शेयर में एक्शन देखने को मिल सकता है। इन शेयरों पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए INDIGO और ITC सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।

यतिन मोता की टीम

1) INDIGO (GREEN)

DGCA के NOVEMBER DATA के मुताबिक सालाना आधार पर नवंबर में घरेलू एयर पैसेंजर ट्रैफिक 11.9% बढ़कर 1.42 करोड़ रहा। मासिक आधार पर नवंबर में इंडिगो का मार्केट शेयर 63.3% से बढ़कर 63.6% रहा। नवंबर में इंडिगो का पैसेंजर लोड फैक्टर 82.3% से बढ़कर 90.3% रहा


2) BHARAT FORGE (GREEN)

BHARAT FORGE सब्सिडियरी Bharat Forge America Inc में 549 करोड़ रुपये का निवेश करेगी

3) PG ELECTROPLAST (GREEN)

वर्लपूल के साथ कंपनी का करार किया है। सेमी-ऑटोमैटिक वाशिंग मशीनों का कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग करेगी

4) ZAGGLE PREPAID (GREEN)

QIP के लिए इश्यू प्राइस 523.20 रुपये/शेयर तय किया

5) ANGEL ONE (GREEN)

DAM CAPITAL के आईपीओ का सब्सक्रिप्शन अच्छा होने से ये ब्रोकरेज फर्म का स्टॉक फोकस में है। DAM CAPITAL का IPO 81.88 गुना भरा। DAM CAPITAL का IPO आखिरी दिन शाम 5:30 बजे तक 81.88 गुना भरा। DAM CAPITAL के IPO का प्राइस बैंड 269–283/शेयर रहा

6) MOTILAL OSWAL (GREEN)

DAM CAPITAL के आईपीओ का सब्सक्रिप्शन अच्छा होने से ये ब्रोकरेज फर्म का स्टॉक फोकस में है। DAM CAPITAL का IPO 81.88 गुना भरा। DAM CAPITAL का IPO आखिरी दिन शाम 5:30 बजे तक 81.88 गुना भरा। DAM CAPITAL के IPO का प्राइस बैंड 269–283/शेयर रहा

7) GREAVES COTTON (GREEN)

ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड ने आईपीओ के लिए आवेदन किया। ड्राफ्ट प्रॉस्पेक्टस में 10 अरब रुपये के फ्रेश इश्यू के जरिए जुटाने का लक्ष्य रखा गया है

8) HAL (GREEN)

ELARA ने इस स्टॉक पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसका लक्ष्य 5465 रुपये दिया है

9) BEL (GREEN)

ELARA ने इस स्टॉक पर खरीदारी की सलाह दी है। इसका लक्ष्य 345 रुपये दिया है

10) BHARTI AIRTEL (GREEN)

जैफरीज अनुसार कंपनी द्वारा आगे बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने की संभावना है। अक्टूबर में कुल 68 लाख ग्राहक बढ़े हैं

वीरेंद्र कुमार की टीम

1 AB FASHION (RED)

राउंडिंग टॉप के बेयरिश पैटर्न से ब्रेकडाउन देखने को मिला। इसमें अगला सपोर्ट 270-269 रुपये पर नजर आ रहा है

2 BAJAJ FINSERV (RED)

इसमें 1550 के जोन पर बड़ा सपोर्ट दिख रहा है। अगर ये टूटा तो 1510-1480 रुपये के लेवल संभव हैं

3 HDFC BANK (GREEN)

इसमें 1778-1775 पर बड़ा सपोर्ट है। इसके 1812-1818 के लेवल पर चढ़ने पर मजबूती की परीक्षा होगी

4 ITC (GREEN)

इसमें 478-480 का इंतजार करें। अगर ये पार हुआ तो 495 का लेवल संभव है

5 JUBILANT FOODS (GREEN)

सभी मूविंग एवरेज के ऊपर मजबूती से बंद हुआ। इसमें OI में अच्छी बढ़त देखने को मिल रही है

6) LAURAS LABS (GREEN)

डेली चार्ट पर बुलिश फ्लैग पैटर्न बना

7) PETRONET LNG (GREEN)

सभी मूविंग एवरेज के ऊपर बंद हुआ। चैनल ब्रेकआउट संभव है

8) TVS MOTORS (RED)

लगातार दूसरे दिन 200 DEMA के नीचे बंद हुआ। ये 2380 के नीचे बंद हुआ

9) ASTRAL (RED)

शॉर्ट बिल्ड अप जारी है। इसमें 1700-1694 अगला सपोर्ट दिख रहा है। अगर ये टूटा तो गिरावट बढ़ेगी

10) CESC (GREEN)

100 DEMA से रिवर्सल देखने को मिला। इसमें 186 रुपये के ऊपर मजबूती आएगी

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।