Top 20 Stocks Today- निफ्टी की दो कंपनियों नेस्ले और टेक महिंद्रा के आज नतीजे आने वाले हैं। स्ट्रीट के अनुमान के मुताबिक टेक महिंद्रा का मुनाफा 27 परसेंट बढ़ सकता है। इसके साथ ही अशोक लीलैंड, DLF समेत वायदा की 9 कंपनियों के रिजल्ट भी आज जारी किये जायेंगे। इन कंपनियों के रिजल्ट्स का बाजार को इंतजार रहेगा। इन कंपनियों के शेयरों में आज एक्शन देखने को मिल सकता है। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए SBI LIFE INSURANCE COMPANY और TATA MOTORS सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।
