Top 20 Stocks Today- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

Top 20 Stocks Today- UNITED BREWERIES पर Green सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि बीयर पर टैक्स घटाने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने कमिटी बनाई। कमिटी बीयर पर टैक्स स्ट्रक्चर की समीक्षा करेगी। कमिटी अन्य राज्यों के टैक्स की समीक्षा करके सुझाव देगी। बीयर बिक्री से आय बढ़ाने का महाराष्ट्र सरकार का लक्ष्य है

अपडेटेड Oct 25, 2023 पर 9:11 AM
Story continues below Advertisement
AVENUE SUPERMART पर दूसरे एक्सपर्ट ने Green सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि कंपनी ने आंध्र प्रदेश के कांचरापालम में नया स्टोर खोला। कंपनी के कुल स्टोर की संख्या 337 हुई
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Top 20 Stocks Today- कच्चे तेल में लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिली। ब्रेंट 88 डॉलर के पास पहुंचा। यूरोप के कमजोर आर्थिक आंकड़े से एनर्जी डिमांड घटने की आशंका है। इसकी वजह से OMCs, पेंट, सीमेंट और एविएशन शेयरों में एक्शन दिख सकता है। इन शेयरों के एक्शन पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए UNITED BREWERIES और AVENUE SUPERMART सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।

    आशीष वर्मा की टीम

    1) ICICI BANK (Green)

    अच्छे विदेशी संकेतों की वजह से शेयर में तेजी की उम्मीद है


    2) HDFC BANK (Green)

    अच्छे विदेशी संकेतों की वजह से शेयर में तेजी की उम्मीद है

    3) DR REDDYS (Green)

    अच्छे विदेशी संकेतों की वजह से शेयर में तेजी की उम्मीद है

    4) INFOSYS (Green)

    अच्छे विदेशी संकेतों की वजह से शेयर में तेजी की उम्मीद है

    5) UNITED BREWERIES (Green)

    महाराष्ट्र सरकार ने बीयर पर टैक्स घटाने के लिए कमिटी बनाई। कमिटी बीयर पर टैक्स स्ट्रक्चर की समीक्षा करेगी। कमिटी अन्य राज्यों के टैक्स की समीक्षा कर सुझाव देगी। महाराष्ट्र सरकार का बीयर बिक्री से आय बढ़ाने का लक्ष्य है

    6) AMBER ENTERPRISES (Green)

    फ्रैंकलिन टेम्पलटन म्युचुअल फंड ने 2 लाख शेयर खरीदे

    7) MAHINDRA LOGISTICS (RED)

    सालाना आधार पर Q2 में 12 करोड़ रुपये के मुनाफे के मुकाबले 15 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। Q2 में EBITDA 68 करोड़ रुपये से घटकर 54 करोड़ रुपये हुआ। Q2 में आय 1,326 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,365 करोड़ रुपये रही

    8) MAHINDRA HOLIDAYS (RED)

    सालाना आधार Q2 में कंसोलिडेटेड मुनाफा 41 करोड़ रुपये से घटकर 21 करोड़ रुपये रहा। Q2 में कंसोलिडेटेड आय 598 करोड़ रुपये से बढ़कर 655 करोड़ रुपये रही

    9) TORRENT PHARMACEUTICALS (Green)

    सालाना आधार पर Q2 में मुनाफा 312 करोड़ रुपये से बढ़कर 386 करोड़ रुपये रहा। Q2 में आय 2,291 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,660 करोड़ रुपये रही

    10) SONATA SOFTWARE (Green)

    आज कंपनी के दूसरी तिमाही के नतीजे आयेंगे। बोनस जारी करने के प्रस्ताव पर आज बोर्ड बैठक होगी

    Delta Corp को बॉम्बे हाई कोर्ट से बड़ी राहत, 16195 करोड़ के टैक्स नोटिस पर लगी रोक

    नीरज वाजपेयी की टीम

    1-AVENUE SUPERMART (Green)

    आंध्र प्रदेश के कांचरापालम में नया स्टोर खोला। कंपनी के कुल स्टोर की संख्या 337 हुई

    2-KAYNES TECH (Green)

    तेलंगाना के कोंगारा कलां में नए OSAT (आउटसोर्स सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्टिंग) प्लांट का भूमि पूजन किया

    3- SIGNATURE GLOBAL (Green)

    कंपनी ने हरियाणा के गुरुग्राम में 26 एकड़ जमीन खरीदी। कंपनी जमीन पर ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट बनाएगी

    4- DELTA CORP (Green)

    बॉम्बे HC ने DG GST हैदराबाद को अंतिम आदेश देने से रोका। 16195 करोड़ रुपये के टैक्स नोटिस पर अंतिम आदेश न देने के निर्देश दिए

    5- DWARIKESH SUGAR (Green)

    इंटरनेशनल मार्केट में चीनी की कीमतों में तेजी आई। चीनी के दाम 12 साल की ऊंचाई पर पहुंचे। चीनी के दाम $27.5/Lbs के पार निकले

    6-UGAR SUGAR (Green)

    इंटरनेशनल मार्केट में चीनी की कीमतों में तेजी आई। चीनी के दाम 12 साल की ऊंचाई पर पहुंचे। चीनी के दाम $27.5/Lbs के पार निकले

    7-HUL (Red)

    HSBC ने HUL पर रेटिंग को घटाकर होल्ड रेटिंग दी है। इसका लक्ष्य 2,950 रुपये से घटाकर 2700 रुपये प्रति शेयर तय किया है

    8-CMS INFO (Green)

    आज कंपनी के नतीजे आने वाले है लिहाजा शेयर में तेजी नजर आ सकती है

    9-CHALET HOTELS (Green)

    आज कंपनी के नतीजे आने वाले है लिहाजा शेयर में तेजी नजर आ सकती है

    10-AURIAN PRO (Green)

    आज कंपनी के नतीजे आने वाले है लिहाजा शेयर में तेजी नजर आ सकती है

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।