Top 20 Stocks Today- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई
Top 20 Stocks Today- NTPC पर एक एक्सपर्ट ने Green सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि जोशीमठ जमीन धंसने के मामले में कंपनी को क्लीनचिट मिला है। । GSI यानी कि जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया और NIH यानी कि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाइड्रोलॉजी ने अपनी रिपोर्ट में प्लांट को क्लीनचिट दिया है
Top 20 Stocks Today- ब्रेंट का भाव $94 के करीब बरकरार दिख रहा है। WTI का भाव $90 के ऊपर कायम है। मांग में तेजी और सप्लाई में गिरावट दिख रही है। गोल्डमैन सैक्स का कहना है कि साल के अंत तक ब्रेंट $100 तक जा सकता है। वहीं जेपी मॉर्गन का कहना है कि 2026 तक क्रूड $150 तक जा सकता है। इसकी वजह से OMCs, पेंट, सीमेंट और एविएशन शेयरों में एक्शन दिख सकता है। इन शेयरों के एक्शन पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए NTPC और DELTA CORP सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।
जोशीमठ जमीन धंसने के मामले में कंपनी को क्लीनचिट मिला। GSI (जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया) और NIH (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाइड्रोलॉजी) ने अपनी रिपोर्ट में प्लांट को क्लीनचिट दिया
2) SJVN (Green)
NJHPS (नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन) में हिस्सा बिक्री को बोर्ड की मंजूरी मिली
3) STRIDES PHARMA SCIENCE (Green)
सब्सिडियरी को Icosapent Ethyl कैप्सूल को मंजूरी मिली। स्कीम ऑफ अरेंजमेंट के प्रस्ताव पर आज बोर्ड बैठक में चर्चा होगी
4) BAJAJ FINANCE (Green)
QIP, प्रेफरेंशियल इश्यू के लिए कंपनी की रकम जुटाने की योजना है
5) CHOLAMANDALAM FINANCIAL HOLDINGS (Red)
प्रोमोटर अम्बादी इंटरप्राइजेज ने 10.58 लाख शेयर बेचे हैं
6) UNITED BREWERIES (Green)
विवेक गुप्ता आज से कंपनी के MD & CEO का पदभार संभालेंगे
7) DEEP INDUSTRIES (Green)
कंपनी को ONGC से 108 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला
8) IRCON INTERNATIONAL (Green)
श्रीलंका रेलवे के साथ 122 करोड़ रुपये का करार किया
DRDO, दूसरी सरकारी कंपनियों से 28.15 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला
3- HOEC (Green)
ब्लॉक B-80 में ऑयल एक्सपोर्ट लाइन की सफाई का काम पूरा हुआ। 23 सितंबर से D-2 से तेल निकालने का काम दोबारा शुरु हुआ
4- DELTA CORP (Red)
कंपनी को 16500 करोड़ रुपये का GST नोटिस मिला
5- GNA AXLES (Red)
अमेरिका में युनाइटेड ऑटो के कर्मचारियों की हड़ताल जारी
6- ISMT (Red)
कंपनी मद्रास हाई कोर्ट में तमिलनाडु सरकार के खिलाफ केस हार गई। नागपट्टिनम जिले में कंपनी को पोर्ट और पावर प्लांट बनाना था
7- KTK BANK (Green)
बोर्ड ने 1500 करोड़ जुटाने की मंजूरी दी लिहाजा शेयर में तेजी संभव है। प्रेफरेंशियल इश्यू, राइट इश्यू, QIP के जरिए कंपनी रकम जुटाएगी
8-AMI ORG (Green)
कंपनी ने बिजनेस अपडेट जारी किया है। इस लिहाजा से स्टॉक में आज मोमेंटम दिखाई दे सकता है
9) LEMON TREE HOTELS (Green)
मैक्लॉडगंज में 39 कमरों का होटल शुरू किया। हिमाचल प्रदेश में यह कंपनी की तीसरी प्रॉप्रटी है
10) HERO MOTOCORP (RED)
कंपनी की मार्केट हिस्सेदारी घट रही है
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)