Top 20 Stocks Today- वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में जारी नतीजों के मुताबिक BEL का मार्जिन अनुमान से बेहतर रहा। कंपनी के मुनाफे में 23% से ज्यादा की ग्रोथ नजर आई। वहीं इंडियन होटल के नतीजों के मुताबिक कंपनी का मुनाफा 30% से ज्यादा बढ़ा। लेकिन कंपनी के मार्जिन पर दबाव दिखा। इन शेयरों के एक्शन पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए BEL और MACROTECH DEVELOPERS सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।
