Top 20 Stocks Today- चीन में मांग बढ़ने की उम्मीद से क्रूड कीमतों में उछाल देखने को मिला। ब्रेंट का भाव 76 डॉलर के पार निकला। वही सेफ हेवेन डिमांड बढ़ने से सोना भी चमक उठा है। COMEX GOLD का भाव 2670 डॉलर के साथ 2 हफ्ते की ऊंचाई पर पहुंच गया है। इसकी वजह से आज ऑयल एंड गैस, पेंट सेक्टर में कारोबार करने वाली कंपनी के शेयरों में एक्शन देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही गोल्ड लोन देने वाली कंपनियों के शेयरों पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए HERO MOTOCORP और Kalyan Jewellers सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।
