Top 20 Stocks Today- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

Top 20 Stocks Today- AJANTA PHARMA पर एक एक्सपर्ट ने Green सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि Q4 में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 122.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 202.7 करोड़ रुपये रहा। Q4 में EBITDA 149.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 278.4 करोड़ रुपये रहा। आय 881.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,954.1 करोड़ रुपये रही

अपडेटेड May 03, 2024 पर 8:51 AM
CIGNITI TECHNOLOGIES पर दूसरे एक्सपर्ट ने Green सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि कोफोर्ज CIGNITI TECH में 1415 रुपये/शेयर पर 54% तक हिस्सा खरीदेगी
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Top 20 Stocks Today- आज निफ्टी की दो कंपनियों ब्रिटानिया और टाइटन के Q4 नतीजे आएंगे। ब्रिटानिया के मुनाफे में तीन परसेंट की गिरावट संभव है। मार्जिन पर भी दबाव मुमकिन है। वहीं टाइटन का प्रॉफिट करीब 16% बढ़ सकता है। मार्जिन में भी सुधार की उम्मीद है। इसलिए इन शेयरों में एक्शन दिख सकता है। इन शेयरों के एक्शन पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए COAL INDIA और CIGNITI TECHNOLOGIES सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।

    आशीष वर्मा की टीम

    1. COAL INDIA (Green)

    सालाना आधार पर Q4 में मुनाफा 6,869.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 8,640.5 करोड़ रुपये रहा। Q4 में EBITDA 9,333.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 11,337.6 करोड़ रुपये रहा। Q4 में EBITDA मार्जिन 24.5% से बढ़कर 30.3% रही। Q4 में कंपनी ने 5 रुपये/शेयर अंतिम डिविडेंड का ऐलान किया


    2. AJANTA PHARMA (Green)

    सालाना आधार पर Q4 में मुनाफा 122.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 202.7 करोड़ रुपये रहा। Q4 में आय 881.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,954.1 करोड़ रुपये रही। Q4 में EBITDA 149.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 278.4 करोड़ रुपये रहा। Q4 में EBITDA मार्जिन 16.9% से बढ़कर 26.4% रही। टेंडर रूट के जरिए 10.3 लाख शेयर बायबैक को बोर्ड की मंजूरी मिली। बोर्ड ने 2770 रुपये/शेयर पर बायबैक को मंजूरी दी है। कंपनी बायबैक पर 285 करोड़ रुपये खर्च करेगी

    3. ASTEC LIFESCIENCES (Green)

    सालाना आधार पर Q4 में आय 127 करोड़ रुपये से बढ़कर 154 करोड़ रुपये रही। Q4 में EBITDA 5.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 12.7 करोड़ रुपये रहा। Q4 में EBITDA मार्जिन 4.3% से बढ़कर 8.2% रही। Q4 में घाटा 5 करोड़ रुपये से घटकर 97 लाख हो गया

    4. JBM AUTO (Green)

    सालाना आधार पर Q4 में मुनाफा 28 करोड़ रुपये से बढ़कर 55.7 करोड़ रुपये रहा। Q4 में आय 1010 करोड़ रुपये से बढ़कर 1486 करोड़ रुपये रही। Q4 में 1.50 रुपये/शेयर अंतिम डिविडेंड का ऐलान किया

    5. CYIENT (Green)

    HDFC MF ने 1800 रुपये/शेयर के भाव पर 11.33 लाख शेयर खरीदे

    6. ZAGGLE PREPAID OCEAN SERVICES (Green)

    ICICI प्रूडेंशियल MF ने 11.58 लाख शेयर खरीदे हैं। ACM ग्लोबल फंड VCC ने 4.06 लाख शेयर खरीदे हैं। TARA इमर्जिंग एशिया लिक्विड फंड ने 3.31 लाख शेयर खरीदे हैं। एस्ट्रोन कैपिटल VCC अरवेन ने 3.31 लाख शेयर खरीदे हैं

    7. BAJAJ FINANCE (Green)

    RBI ने eCOM और ऑनलाइन डिजिटल इंस्टा EMI कार्ड पर लगी रोक हटाई

    8. HINDUSTAN ZINC (Green)

    7 मई को डिविडेंड जारी करने पर कंपनी बोर्ड की बैठक होने वाली है

    9. GIPCL (Green)

    NaBFID के साथ कंपनी ने 2832 करोड़ रुपये का लोन करार किया

    10. MAZAGON DOCK SHIPBUILDERS (Green)

    कंपनी को एक यूरोपियन क्लाइंट से बड़ा ऑर्डर मिला। कंपनी क्लाइंट के लिए 3 जहाज बनायेगी। इस ऑर्डर की कीमत करीब 4.2 करोड़ अमेरिकी डॉलर है

    Stock Market Live Updates- ग्लोबल मार्केट से अच्छे संकेत, गिफ्ट निफ्टी में 100 अंकों से ज्यादा का उछाल

    नीरज वाजपेयी की टीम

    1-UGRO CAPITAL (Green)

    सालाना आधार पर Q4 में NII 50.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 63.7 करोड़ रुपये रही। Q4 में मुनाफा 14 करोड़ रुपये से बढ़कर 32.7 करोड़ रुपये रहा

    2-BLUE STAR (Green)

    सालाना आधार पर Q4 में आय 2,624 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,328 करोड़ रुपये रही। Q4 में EBITDA 179 करोड़ रुपये से बढ़कर 240 करोड़ रुपये रहा। Q4 में मार्जिन 6.8% से बढ़कर 7.2% रही। Q4 में कंपनी ने 7 रुपये/शेयर अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया

    3-YES BANK (Red)

    यस बैंक में आज बड़ी ब्लॉक डील संभव है। कार्लाइल 1500 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी बेच सकता है। कार्लाइल की यस बैंक में 8.74% हिस्सेदारी है। CA BASQUE इन्वेस्टमेंट के नाम से Carlyle की हिस्सेदारी है

    4-CIGNITI TECHNOLOGIES (Green)

    कोफोर्ज CIGNITI TECH में 1415 रुपये/शेयर पर 54% तक हिस्सा खरीदेगी

    5-HAPPY FORGING (Green)

    US में मशीन एक्सल सीट और स्टीयरिंग नकल्स सप्लाई का ऑर्डर मिला। US में इलेक्ट्रिक SUVs के लिए कंपनी सप्लाई करेगी

    6-DCX SYSTEMS (Green)

    इसरायल ऐरोस्पेस इंडिया सर्विस लिमिटेड के साथ करार किया। प्रोडक्ट सप्लाई और सर्विस के लिए करार किया

    7- AFFLE INDIA (Green)

    US में कंपनी को एक और पेटेंट मिला

    8-JK CEMENT (Green)

    कंपनी ने कमर्शियल कोल माइन ई-ऑक्शन के लिए विनिंग बिड जमा की

    9-ONGC (GREEN)

    जेफरीज ने स्टॉक पर बुलिश रिपोर्ट जारी की है

    10-HINDALCO (GREEN)

    जेफरीज ने स्टॉक पर बुलिश रिपोर्ट जारी की है

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।