Top 20 Stocks Today- आज निफ्टी की दो कंपनियों ब्रिटानिया और टाइटन के Q4 नतीजे आएंगे। ब्रिटानिया के मुनाफे में तीन परसेंट की गिरावट संभव है। मार्जिन पर भी दबाव मुमकिन है। वहीं टाइटन का प्रॉफिट करीब 16% बढ़ सकता है। मार्जिन में भी सुधार की उम्मीद है। इसलिए इन शेयरों में एक्शन दिख सकता है। इन शेयरों के एक्शन पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए COAL INDIA और CIGNITI TECHNOLOGIES सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।
