Top 20 Stocks Today- आज बाजार के दौरान हैवेल्स, एक्साइड और IOC समेत वायदा की सात कंपनियों के नतीजे आयेंगे। अनुमान के मुताबिक एक्साइड का मुनाफा 44% बढ़ सकता है। कंपनी के मार्जिन में सुधार संभव है। लिहाजा आज हैवेल्स, एक्साइड और IOC कंपनियों के शेयरों में एक्शन दिख सकता है। इन शेयरों के एक्शन पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए TATA CHEMICALS और RITES सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।
