Top 20 Stocks Today- इन 20 स्टॉक्स में ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई
Top 20 Stocks Today- MAHARASHTRA SEAMLESS पर एक एक्सपर्ट ने Red सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि Q1 में मुनाफा सालाना आधार पर 206.6 करोड़ रुपये से घटकर 129 करोड़ रुपये रहा। Q1 में EBITDA 244 करोड़ रुपये से घटकर 123.6 करोड़ रुपये रहा। Q1 में आय 1,223 करोड़ रुपये से घटकर 1,151 करोड़ रुपये रही
ITD CEMENTATION पर दूसरे एक्सपर्ट ने Green सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि कंपनी को दिल्ली में 1,237 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। नई दिल्ली में कंपनी रेसिडेंशियल कॉलोनी बनाएगी
Top 20 Stocks Today- क्रूड के भाव 1 महीने के निचले स्तरों पर पहुंच गये हैं। ब्रेंट का भाव $80 के नीचे फिसल गया है। WTI का भाव $76 के नीचे फिसल गया है। मांग में गिरावट की आशंका से इस पर दबाव बना है। 2024 के H1 में चीन का इंपोर्ट 11% गिरा है। इसकी वजह से आज पेंट्स, सीमेंट और ऑयल मार्केटिंग कंपनियों से शेयरों में एक्शन देखने को मिल सकता है। इन कंपनियों के एक्शन पर बाजार की नजरें रहेंगी वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए ITD CEMENTATION और BEL सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।
आशीष वर्मा की टीम
1) BEL (Green)
सेना एडवांस लैंड नेविगेशन सिस्टम खरीदेगी। सेना के लिए 22 इंटरसेप्टर बोट खरीदने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली है। DAC ने रक्षा खरीद के प्रस्ताव पर मुहर लगाई है।
2) RVNL (Green)
हिमाचल में प्रोजेक्ट के लिए 739 करोड़ रुपये की सबसे कम बोली लगाई है
सालाना आधार पर Q1 में आय 89.7 करोड़ रुपये से बढ़कर `104.1 करोड़ रुपये रही। Q1 में EBITDA 27.9 करोड़ रुपये से बढ़कर 37.3 करोड़ रुपये रहा। Q1 में EBITDA मार्जिन 31.1% से बढ़कर 35.8% रही। Q1 में मुनाफा 26 करोड़ रुपये से बढ़कर 32.8 करोड़ रुपये रहा
4) SOUTH INDIAN BANK (Green)
इक्विटी के जरिए फंड जुटाने के प्रस्ताव पर बोर्ड आज चर्चा करेगा
5) VARUN BEVERAGES (Green)
तिमाही नतीजों, स्टॉक स्प्लिट पर कंपनी के बोर्ड की आज बैठक होने वाली है
6) PNB HOUSING (Red)
क्वालिटी इन्वेस्टमेंट होल्डिंग कंपनी में 6.4% हिस्सा बेच सकती है। क्वालिटी इन्वेस्टमेंट होल्डिंग ये कार्लाइल ग्रुप की कंपनी है। 755/शेयर के फ्लोर प्राइस पर 1256 करोड़ रुपये की डील संभव है। क्वालिटी इन्वेस्टमेंट होल्डिंग की कंपनी में 32.68% हिस्सा है। ब्लॉक डील के बाद 90 दिन का लॉक-इन होगा
7) HPCL (Red)
तिमाही आधार पर Q1 में मुनाफा 2,842 करोड़ रुपये से घटकर 355.8 करोड़ रुपये रहा। Q1 में आय बिना बदलाव 1.14 लाख करोड़ रुपये रही। Q1 में EBITDA 4,804 करोड़ रुपये से घटकर 2,107.7 करोड़ रुपये रही। Q1 में EBITDA मार्जिन 4.2% से घटकर 1.9% रही
8) KALPATARU POWER (Red)
सालाना आधार पर Q1 में आय 4241 करोड़ रुपये से बढ़कर 4587 करोड़ रुपये रही। Q1 में मुनाफा 115 करोड़ रुपये से गिरकर 93 करोड़ रुपये रहा। Q1 में EBITDA 382 करोड़ रुपये से गिरकर 378 करोड़ रुपये रहा। Q1 में कंपनी का मार्जिन 9% से गिरकर 8.2% रही
9) ASTEC LIFESCIENCES (Red)
सालाना आधार पर Q1 में आय 142.8 करोड़ रुपये से घटकर 69.4 करोड़ रुपये रही। Q1 में 3.1 करोड़ रुपये EBITDA मुनाफे के मुकाबले 46.2 करोड़ रुपये का घाटा हुआ
10) MAHARASHTRA SEAMLESS (Red)
सालाना आधार पर Q1 में मुनाफा 206.6 करोड़ रुपये से घटकर 129 करोड़ रुपये रहा। Q1 में आय 1,223 करोड़ रुपये से घटकर 1,151 करोड़ रुपये रही। Q1 में EBITDA 244 करोड़ रुपये से घटकर 123.6 करोड़ रुपये रहा। Q1 में EBITDA मार्जिन 19.9% से घटकर 10.7% रही
नीरज वाजपेयी की टीम
1- ITD CEMENTATION (Green)
कंपनी को दिल्ली में 1,237 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। नई दिल्ली में कंपनी रेसिडेंशियल कॉलोनी बनाएगी
2- PFIZER (Red)
सालाना आधार पर Q1 में मुनाफा 94 करोड़ रुपये से बढ़कर 150.7 करोड़ रुपये रहा। Q1 में आय 531.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 563 करोड़ रुपये रही। Q1 में EBITDA 110.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 177.5 करोड़ रुपये रहा। Q1 में EBITDA मार्जिन 20.9% से बढ़कर 31.5% रही
3- ASK AUTO (Green)
Q1 में आय 658 करोड़ रुपये से बढ़कर 865 करोड़ रुपये रही। Q1 में मुनाफा 35 करोड़ रुपये से बढ़कर 57 करोड़ रुपये रहा। Q1 में EBITDA 65 करोड़ रुपये से बढ़कर 103 करोड़ रुपये रहा
4-CESC (Green)
कंपनी ने पूर्वा ग्रीन पावर में 63.9% हिस्सेदारी 205 करोड़ रुपये में खरीदी
कंपनी को हब व्हील इंटीग्रेटेड मोटर के लिए सर्टिफिकेशन मिला है। कंपनी को PLI स्कीम के तहत सर्टिफिकेशन मिला है
6-AARTI DRUGS (Green)
हिमाचल प्रदेश के बद्दी प्लांट को USFDA से EIR मिला
7- ONGC (Green)
कच्चा तेल GST में शामिल हो सकता है लिहाजा शेयर में तेजी संभव है
8- GAIL (Green)
नैचुरल गैस GST में शामिल हो सकता है लिहाजा शेयर में तेजी संभव है
9- Dr Reddys Lab (Green)
इस स्टॉक में आज मोमेंटम नजर आ सकता है
10- Mankind Pharma (Green)
इस स्टॉक में आज अपमूव नजर आ सकता है
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)