Top 20 Stocks Today- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

Top 20 Stocks Today- L&T पर एक एक्सपर्ट ने RED सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि Q3 में कंपनी ने अनुमान से कमजोर नतीजे पेश किये। आय 19% बढ़कर 55,129 करोड़ रुपये रही। Q3 में मुनाफा 15% बढ़कर 2947 करोड़ रुपये रहा। Q3 में मार्जिन 10.9% से गिरकर 10.5% रही जबकि इसके 11% का अनुमान था

अपडेटेड Jan 31, 2024 पर 9:02 AM
COCHIN SHIPYARD पर दूसरे एक्सपर्ट ने Green सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि Q3 में कंपनी की आय 641 करोड़ रुपये से बढ़कर 1056 करोड़ रुपये रही
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Top 20 Stocks Today- तीसरी तिमाही में L&T के नतीजे मिले-जुले रहे। कंपनी की 4.7 लाख करोड़ रुपये की मजबूत ऑर्डर बुक रही। लेकिन कोर मार्जिन पर दबाव दिखा। मुनाफा भी अनुमान से कम रहा। हालांकि रेवेन्यू 18% बढ़कर उम्मीद से बेहतर रहा। इसकी वजह से एलएंडटी सहित अन्य इंजीनियरिंग शेयरों में एक्शन दिख सकता है। इन शेयरों के एक्शन पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए L&T और COCHIN SHIPYARD सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।

    आशीष वर्मा की टीम

    1) L&T (RED)

    Q3 में कंपनी ने अनुमान से कमजोर नतीजे पेश किये। Q3 में मुनाफा 15% बढ़कर 2947 करोड़ रुपये रहा। आय 19% बढ़कर 55,129 करोड़ रुपये रही। Q3 में मार्जिन 10.9% से गिरकर 10.5% रही जबकि इसके 11% का अनुमान था


    2) DR REDDYS LABORATORIES (Green)

    Q3 में मुनाफा 11% बढ़कर 1379 करोड़ रुपये रहा। आय 7% बढ़कर 7,215 करोड़ रुपये रही। Q3 में EBITDA 7% बढ़कर 2,111 करोड़ रुपये रहा जबकि मार्जिन बढ़कर 29.3% रही

    3) VOLTAS (RED)

    Q3 में घाटा 110 करोड़ रुपये से घटकर 28 करोड़ रुपये रहा। Q3 में आय 31% बढ़कर 2626 करोड़ रुपये रही। मार्जिन 3.8% से गिरकर 1.1% रही। Q3 में EBITDA 63% गिरकर 28 करोड़ रुपये रहा

    4) PB FINTECH (Green)

    Q3 में 88 करोड़ रुपये के घाटे के मुकाबले 37 करोड़ रुपये का मुनाफा रहा। Q3 में कंपनी की आय 43% बढ़कर 871 करोड़ रुपये रही

    5) STAR HEALTH INSURANCE (RED)

    Q3 में कंपनी ने अनुमान से कमजोर नतीजे पेश किये। Q3 में कंपनी का मुनाफा 38% बढ़कर 290 करोड़ रुपये रहा। Q3 में नेट प्रीमियम से आय 7% बढ़कर 3152 करोड़ रुपये रही

    6) KEC INTERNATIONAL (Green)

    Q3 में आय 14% बढ़कर 5007 करोड़ रुपये रही। मुनाफा 451% बढ़कर 97 करोड़ रुपये रहा। Q3 में EBITDA 54% बढ़कर 308 करोड़ रुपये रहा। मार्जिन बढ़कर 6.2% रही

    7) SRF (RED)

    Q3 में आय 12% गिरकर 3053 करोड़ रुपये रही। मुनाफा 50% गिरकर 253 करोड़ रुपये रहा। Q3 में EBITDA 32% गिरकर 566 करोड़ रुपये रहा। मार्जिन गिरकर 18.5% रही

    8) JBM AUTO (Green)

    Q3 में आय 41% बढ़कर 1346 करोड़ रुपये रही। मुनाफा 42% बढ़कर 49 करोड़ रुपये रहा। Q3 में EBITDA 48% बढ़कर 157 करोड़ रुपये रहा। मार्जिन बढ़कर 11.6% रही

    9) VIP INDUSTRIES (RED)

    Q3 में आय 4% गिरकर 546 करोड़ रुपये रही। मुनाफा 84% गिरकर 7 करोड़ रुपये रहा। Q3 में EBITDA 28% गिरकर 52 करोड़ रुपये रहा। मार्जिन गिरकर 9.6% रही

    10) PNB GILTS (Green)

    आज इस शेयर में मोमेंटम नजर आ सकता है

    Trade setup for today : बाजार बड़े इवेंट्स के पहले दायरे में, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने के लिए इन आंकड़ों पर रहे नजर

    नीरज वाजपेयी की टीम

    1- KAYNES TECH (Green)

    Q3 में कंपनी की आय 289 करोड़ रुपये से बढ़कर 509 करोड़ रुपये रही। Q3 में कंपनी का मुनाफा 23 करोड़ रुपये से बढ़कर 45 करोड़ रुपये रहा

    2- COCHIN SHIPYARD (Green)

    Q3 में कंपनी की आय 641 करोड़ रुपये से बढ़कर 1056 करोड़ रुपये रही। Q3 में कंपनी का मुनाफा 110 करोड़ रुपये से बढ़कर 244 करोड़ रुपये रहा

    3- BLUE STAR (Green)

    Q3 में कंपनी की आय 1794 करोड़ रुपये से बढ़कर 2241 करोड़ रुपये रही। Q3 में कंपनी का मुनाफा 58 करोड़ रुपये से बढ़कर 100 करोड़ रुपये रहा

    4- SHRIRAM PISTONS (Green)

    Q3 में कंपनी की आय 636 करोड़ रुपये से बढ़कर 765 करोड़ रुपये रहा। Q3 में कंपनी का मुनाफा 75 करोड़ रुपये से बढ़कर 108 करोड़ रुपये रहा

    5- PIRAMAL PHARMA (Green)

    Q3 में कंपनी की आय 1716 करोड़ रुपये से बढ़कर 1959 करोड़ रुपये रही। Q3 में 90 करोड़ रुपये के घाटे के मुकाबले 10 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ

    6- ORCHID PHARMA (Green)

    Q3 में पीरामल फार्म की आय 14% बढ़कर 1959 करोड़ रुपये हो गई। फार्मा शेयर के अच्छे तिमाही नतीजों के शेयर में तेजी संभव है

    7-KPIT TECH (Green)

    HSBC ने KPIT Tech पर खरीदारी की राय दी। इसका टारगेट 1930 रुपये तय किया

    8-ASTRAL (Green)

    आज इस शेयर में तेजी में कारोबार हो सकता है

    9-COROMANDEL (Green)

    कंपनी काकीनाडा, आंध्रप्रदेश में नया फॉस्फोरिक और सल्फ्यूरिक एसिड प्लांट लगायेगी

    10-CESC (Green)

    आज इस शेयर में मोमेंटम दिखाई दे सकता है

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।