Top 20 Stocks Today- इन 20 स्टॉक्स में ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई
Top 20 Stocks Today- BEL पर एक एक्सपर्ट ने GREEN सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि Q3 में मुनाफा सालाना आधार पर 893 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,316 करोड़ रुपये रहा। Q3 में आय 4,137 करोड़ रुपये से बढ़कर 5,756 करोड़ रुपये रही। Q3 में EBITDA 1,049 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,653 करोड़ रुपये रहा
UPL पर दूसरे एक्सपर्ट ने GREEN सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि केमिकल शेयरों में तेजी कायम रहने की उम्मीद है। लगातार दूसरे दिन शेयर का भाव 555 रुपये के ऊपर कायम है
Top 20 Stocks Today- निफ्टी की चार कंपनियों इंडसइंड बैंक, सनफार्मा, ONGC और नेस्ले के आज नतीजे आएंगे। इंडसइंड बैंक का मुनाफा 39% घट सकता है। ब्याज से कमाई में करीब दो परसेंट की बढ़त संभव है। इसके साथ ही मैरिको, बंधन बैंक समेत वायदा की 10 कंपनियों के नतीजों का भी बाजार को इंतजार रहेगा। इसकी वजह से आज इन कंपनियों के साथ समान सेक्टर की अन्य कंपनियों के शेयर में एक्शन देखने को मिल सकता है। इन कंपनियों के शेयरों पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए BEL और UPL सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।
आशीष वर्मा की टीम
1) BEL (GREEN)
सालाना आधार पर Q3 में मुनाफा 893 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,316 करोड़ रुपये रहा। Q3 में आय 4,137 करोड़ रुपये से बढ़कर 5,756 करोड़ रुपये रही। Q3 में EBITDA 1,049 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,653 करोड़ रुपये रहा। Q3 में EBITDA मार्जिन 25.4% से बढ़कर 28.7% रही
2) SHREE CEMENT (GREEN)
सालाना आधार पर Q3 में मुनाफा 734 करोड़ रुपये से घटकर 229 करोड़ रुपये रहा। Q3 में आय 4,873 करोड़ रुपये से घटकर 4235.5 करोड़ रुपये रही। Q3 में EBITDA 1,233.6 करोड़ रुपये से घटकर 946.6 करोड़ रुपये रहा। Q3 में EBITDA 25.3% से घटकर 22.4% रहा
3) NAVIN FLUORINE (GREEN)
सालाना आधार पर Q3 में कंसोलिडेटेड मुनाफा 78 करोड़ रुपये से बढ़कर 83.6 करोड़ रुपये रहा। Q3 में कंसोलिडेटेड आय 500 करोड़ रुपये से बढ़कर 606 करोड़ रुपये रही। Q3 में EBITDA 75.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 147.3 करोड़ रुपये रहा। Q3 में EBITDA मार्जिन 15.1% से बढ़कर 24.3% रही
4) PB FINTECH (GREEN)
सालाना आधार पर Q3 में मुनाफा 38 करोड़ रुपये से बढ़कर 71.5 करोड़ रुपये रहा। Q3 में आय 870.9 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,291.6 करोड़ रुपये रही। Q3 में 26 करोड़ रुपये EBITDA घाटे के मुकाबले 28 करोड़ रुपये EBITDA रहा।
Q3 में EBITDA मार्जिन 2.1% रही
5) PRAJ INDUSTRIES (RED)
सालाना आधार पर Q3 में कंसोलिडेटेड मुनाफा 70.4 करोड़ रुपये से घटकर 41.1 करोड़ रुपये रहा। Q3 में कंसोलिडेटेड आय 829 करोड़ रुपये से बढ़कर 853 करोड़ रुपये रही। Q3 में EBITDA 97.5 करोड़ रुपये से घटकर 72.6 करोड़ रुपये रहा। Q3 में EBITDA मार्जिन 11.8% से घटकर 8.5% रही
6) IGL (GREEN)
कंपनी द्वारा 1:1 के बोनस जारी करने की एक्स-डेट आज है लिहाजा शेयर में तेजी संभव है
7) JBM AUTO (GREEN)
शेयर की स्टॉक स्प्लिट की एक्स-डेट आज है लिहाजा शेयर में तेजी संभव है
8) IRCON INTERNATIONAL (GREEN)
कंपनी के AMRIL के साथ की JV को 631.2 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स के लिए LoA मिला
इस स्टॉक 7 महीनों के रेंज हाई पर है। इसमें 2140 का लेवल थ्रेशोल्ड प्वाइंट होगा
2. UPL (GREEN)
केमिकल शेयरों में तेजी कायम रहने की उम्मीद है। लगातार दूसरे दिन शेयर का भाव 555 रुपये के ऊपर कायम है
3. Manappuram Finance
सोना रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा। लिहाजा शेयर में तेजी की उम्मीद है
4. BHARTI AIRTEL (GREEN)
शेयर कल मजबूती के साथ बंद हुआ। शेयर में 83% रोल ओवर नजर आया
5. CANFIN HOMES (RED)
शेयर कल 200WEMA के नीचे बंद हुआ। लिहाजा शेयर में गिरावट की आशंका है
6. COAL INDIA (GREEN)
लगातार दूसरे दिन शेयर में शॉर्ट कवरिंग जारी रही। कल शेयर ने 384 रुपये के स्तर को टेस्ट किया
7. COLGATE (GREEN)
शेयर कल 20DEMA के ऊपर बंद हुआ जिससे शेयर में तेजी संभव है
8. DABUR (GREEN)
कल शेयर ने 100DEMA को टेस्ट किया। शेयर अगर 530 रुपये के ऊपर टिका को शेयर में और तेजी की उम्मीद है
9. CESC (GREEN)
शेयर 145 रुपये के ऊपर टिका शेयर में और तेजी की उम्मीद है
10. ESCORTS KOBUTA (GREEN)
शेयर कल सभी मूविंग एवरेजों के ऊपर बंद हुआ
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)